चर्चित वेब सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ की वजह से लगातार चर्चा में बने रहे चर्चित लेखक आनंद नीलकंठन अब रामायण का एक नया सोपना लेकर आने वाले हैं। राम कथा के अलग अलग प्रसंगो और चरित्रों की कहानियां उनके नजरिये से लिखने में महारत रखने वाले आनंद को अपनी पहली पुस्तक ‘‘असुर: टेल ऑफ़ द वैंक्विश्ड’ से ही खूब चर्चा मिली। 2012 में प्रकाशित हुई रावण के दृष्टिकोण से लिखी गई ये कथा अमेजन की बेस्ट सेलर किताबों में रही है। रामायण श्रृंखला पर यह उनकी पहली पुस्तक रही। महाभारत और बाहुबली पात्रों पर आधारित प्रकाशित उनकी किताबों का तमाम भारतीय भाषाओं के अलावा विदेश में भी अनुवाद हो चुका है। आनंद की अगली कृति भी रामायण पर आधारित है और इसे पढ़ने की बजाय सुना जा सकेगा।