शाहरुख खान, वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Twitter
शाहरुख ने बताया जन्मदिन पर है धनतेरस
इस ट्वीट में शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन 2 नवंबर का जिक्र भी किया। उन्होने आगे लिखा, ‘इस बार धनतेरस भी 2 नवंबर को है’। इस ट्वीट के साथ शाहरुख खान ने लिखा- आपका पूर्व कोच कबीर खान। शाहरुख खान के इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
ये था कोच सोर्ड मारजेन का ट्वीट
महिला हॉकी टीम के कोच सोर्ड मारजेन ने महिला टीम के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमें ये सभी अपनी जीत के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी को साझा करते हुए उन्होने लिखा, ‘माफ करना परिवार, मैं बाद में आऊंगा। उनकी इस तस्वीर पर ही शाहरुख सहित कई लोगों ने कमेंट किया और टीम इंडिया को बधाई दी। बता दें कि लोग चक दे इंडिया की तुलना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि फिल्म में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कुछ इस अंदाज में ही हराया था।