अमिताभ बच्चन का चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा रहा है। हर बार की तरह इस शो के 15वें सीजन में भी अमिताभ बच्चन शो के प्रतिभागियों से सवाल पूछने के साथ-साथ उनके साथ दिलचस्प बातचीत करते नजर आ रहे हैं। मगर, इस बार बिग बी ने चैनल से अपनी पोजिशन में बदलाव करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें होस्ट की बजाय मैरिज काउंसलर कहा जाए।