फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Sad: बिग बी का साथ छोड़ गया बेहद करीबी साथी, फोटो साझा कर लिखा- हमारे एक छोटे से दोस्त...

Wed, 16 Nov 2022 09:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बेहद दुखी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनका बेहद करीबी साथी उनका साथ छोड़ हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी है। अभिनेता ने बताया की उनके पालतू कुत्ते का निधन हो गया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपने कुत्ते के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद ये सितारे नहीं रख सके अपने स्टारडम को बरकरार, बुरी तरह हुए फ्लॉप

अभिनेता द्वारा साझा की गई तस्वीर में बिग बी अपने छोटे से साथी को गोद में पकड़े दुलार करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हमारे एक छोटे से दोस्त; काम के क्षण॥ फिर ये बड़े होते हैं॥ और एक दिन छोड़ के चले जाते हैं।" बिग बी ने इस भावुक कैप्शन के साथ रोता हुआ इमोटिकॉन भी बनाया है।

यह भी पढ़ें: एफआईआर रद्द कराने के लिए सनी लियोनी ने खटाखटाया कोर्ट का दरवाजा, चार साल पहले दर्ज हुआ था केस

बॉलीवुड के शहंशाह को दुखी देख उनके प्रशंसक भी भावुक हो गए हैं। वह अभिनेता के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्यार की ही तरह पालतू जानवर भी बेहद कीमती होते हैं।" एक अन्य फैन ने लिखा, 'और जो प्यार वे देते हैं, वह प्यार का शुद्धतम संस्करण होता है।' अन्य नेटिजन ने लिखा, 'साथ लंबा ना सही,,प्यार भरपूर दे जाते हैंll इंसान के सबसे अच्छे दोस्त यूँही नहीं कहलाते हैं l'

यह भी पढ़ें: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, वीडियो देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन की पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म में बिग बी के अलावा अनुपम खेर, बमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो अभिनेता जल्द ही पैन इंडिया फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फिल्मी किरदार करते हुए मानसिक तनाव से गुजरे ये सितारे, हो गई थी हालत खराब!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें