फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर अमिताभ ने किया दिलचस्प खुलासा, बताया क्यों की जया बच्चन से शादी

Tue, 15 Nov 2022 11:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज हुई है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी सबसे परफेक्ट मानी जाती है। दोनों की शादी को 49 साल हो चुके हैं। 3 जून 1973 को इस कपल ने सात फेरे लिए थे। अपनी शादी के इतने साल के बाद अब अमिताभ ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने जया बच्चन से शादी की। 

विज्ञापन

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर से बेपनाह इश्क करते थे शालीन भनोट, जानें शादी के बाद कैसे अलग हो गईं दोनों की राहें

बिग बी ने इस बात का खुलासा हाल ही में अपने शो केबीसी 14 में किया है। इस शो का प्रोमो वीडियो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में अमिताभ हॉट सीट पर बैठी महिला के बालों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में वह बताते हैं कि जया बच्चन से शादी उन्होंने उनके बड़े बालों की वजह से ही की थी। वीडियो में अमिताभ कहते हैं, 'हमने अपनी पत्नी से शादी इसीलिए की थी क्योंकि उनके केश बहुत लंबे थे।'
Uunchai Collection Day 5: 'ऊंचाई' का बढ़िया प्रदर्शन जारी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से पांचवें दिन भी मिला फायदा

 
विज्ञापन

बता दें कि अमिताभ और जया को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट कपल में शुमार किया जाता है। फिल्म जंजीर में दोनों एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म के हिट होने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ऊंचाई' रिलीज हुई है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी दोस्ती पर आधारित है। अब तक फिल्म ने कुल 13.94 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में अमिताभ के अलावा अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने भी लीड रोल प्ले किया है। 
Sapna Choudhary: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, अदाओं से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आईं डासिंग क्वीन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें