फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alka Yagnik: बीटीएस को ना पहचानना अलका याग्निक को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास

Wed, 05 Apr 2023 03:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अलका ने बताया कि उन्हें बीटीएस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब इसे लेकर अलका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
1 of 5
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक अपने गानों से आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। हर उम्र का व्यक्ति उनके गाने को सुनता है। कुछ महीने पहले सिंगर अलका याग्निक साल 2022 में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार स्ट्रीम की जाने वाली आर्टिस्ट बनीं। इस लिस्ट में अलका टॉप पर थीं। स्ट्रीमिंग के मामले में उन्होंने बीटीएस, ब्लैकपिंक और टेलर स्विफ्ट को भी पीछे छोड़ते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। हाल ही में, एक इंटरव्यू में अलका ने बताया कि उन्हें बीटीएस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब इसे लेकर अलका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

 

 


 
विज्ञापन

2 of 5
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया

अपने हालिया इंटरव्यू में अलका ने बताया कि उन्हें इस उपलब्ध की महत्ता का कुछ खास अंदाजा नहीं था, क्योंकि उन्हें क्षेत्र की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन जब उनकी बेटी ने बताया कि यू ट्यूब पर सबसे ज्यादा बीटीएस बैंड के देखा जाता है और उन्होंने उनके हराकर इस जीत को अपने नाम किया है, तो अलका ने बताया कि उन्हें  बीटीएस यानी ग्लोबल पॉप के बारे में बताया।

 

Dhvani Bhanushali: आवाज की दुनिया में ध्वनि का सबसे बड़ा धमाका, बनीं 1.5 बिलियन व्यूज पाने वाली यंगेस्ट स्टार

 

विज्ञापन

3 of 5
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया

अलका के इस वीडियो के वायरल होते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बहुत खराब टेस्ट है आपका मैडम। दूसरे यूजर ने लिखा, मैडम आपसे यह उम्मीद नहीं थी। बीटीएस तो दुनियाभर में फेमस है। आप उनके लिए ऐसा कैसे कह सकती हैं। एक और यूजर ने लिखा, बीटीएस के फैंस यह सुनकर बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे। आप ने बहुत ही गलत बयान दिया है।


Sushmita Sen: क्या फिर एक हो गए सुष्मिता और रोहमन शॉल? एक्स बॉयफ्रेंड पर प्यार लुटाती नजर आईं एक्ट्रेस

4 of 5
अलका याग्निक
 अपने म्यूजिक करियर के बारे में बात करते हुए अलका ने कहा,‘जब तक लोग मेरा काम पसंद करते रहेंगे, तब तक मुझे नंबरों की परवाह नहीं है। मेरे लिए कम या ज्यादा नंबर मायने नहीं रखते हैं।’अलका ने आगे कहा,‘जो लोग मुझे सुन रहे हैं, वो मुझे प्यार कर रहे हैं। मुझे पसंद कर रहे हैं और उन्होंने मुझे इतने सालों तक खुली बाहों से स्वीकार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अलका याग्निक
आपको बता दें कि अलका याग्निक इन दिनों रिएलिटी शो जज कर रही हैं। टीवी इंडस्ट्री में उनके लाखों चाहने वाले हैं और लोग आज भी उनके मधुर गीतों को काफी पसंद करते हैं। भले ही आज अलका सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, लेकिन इसमें भी उन्हें सपोर्ट करने वालों का ताता लगा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें