बिलियन स्टार का तमगा पहले ही पा चुकीं गायिका और संगीतकार ध्वनि भानुशाली ने अब एक नया तमगा अपने नाम के साथ जोड़ लिया है। उनके सुपरहिट गाने ‘वास्ते’ ने यूट्यूब पर व्यूज का एक ऐसा नया पड़ाव पार किया है, जिसके दूसरी तरफ आज तक कोई भी भारतीय संगीत कलाकार इतनी कम उम्र में नहीं जा पाया। यह गाना यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जिसके साथ ही इस मुकाम को हासिल करने वाली ध्वनि सबसे कम उम्र की भारतीय कलाकार बन गई हैं।