फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट ने लिया जंगल सफारी का मजा, सामने आया कपल का नया वीडियो

Wed, 29 Sep 2021 11:55 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रणबीर कपूर बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जोधपूर में रणबीर कपूर आलिया के साथ अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इस ट्रिप की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन के मौके पर आलिया के साथ जंगल सफारी पर भी निकले। इस दौरान दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों जोधपुर के नजदीक जवाई में एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए। आलिया और रणबीर के इस वीडियो को फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में वीडियो में वह जीप में जंगल सफारी करते नजर आए।
विज्ञापन


आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जोधपुर के पास सुजान जवाई कैंप में ठहरे हुए थे। इस कैंप की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जहां आलिया रणबीर से बातें करती नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर जोधपुर में अपना 39वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जोधपुर से जाते समय एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर ने कहा कि राजस्थान बेहद सुंदर है और अब वो यहां आते रहेंगे।
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के जोधपुर पहुंचने के बाद दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरें वायरल होने पर लोग कयास लगा रहे थे कि वे अपना वेडिंग वेन्यू देखने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें