फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: जेह के साथ करीना की तस्वीर वायरल, बेटे को गोद में लिए दिखीं बेबो

Wed, 29 Sep 2021 08:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर और उनके बेटे जेह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना अपने बेटे जेह को गोद में थामे हुए है। इस तस्वीर में पहली बार जेह का चेहरा एकदम साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और उनके बेटे जेह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में करीना अपने बेटे जेह को गोद में थामे हुए है। इस तस्वीर में पहली बार जेह का चेहरा एकदम साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, इससे पहले भी करीना और उनके छोटे बेटे जेह की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। खुद करीना ने कई बार जेह की तस्वीरों को शेयर किया है। करीना का इंस्टाग्राम जेह और तैमूर की तस्वीरों से भरा हुआ है।

विज्ञापन


सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी के इनाया खेमू के जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर स्पॉट हुईं। उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जेह उनकी गोद में है और वो कैमरे की तरफ देख रहा है। इस तस्वीर को करीना के फैंस का जमकर प्यार मिल रहा है। तस्वीर पर कमेंट करते हुए फैंस जेह को खूबसूरत बता रहे हैं। करीना कपूर इन तस्वीरों में बेटे जेह को लिए इनाया खेमू के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए जाती दिख रही हैं।

कपूर स्टाइलिश अंदाज में तस्वीरें भी खिंचवा रही हैं। करीना कपूर ने साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन मुख्य किरदार में थे। करीना की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा आने वाली है। बता दें कि करीना कपूर खान के दो बेटे तैमूर और जेह हैं। करीना को अपने दोनों बेटों के नाम को लेकर ट्रोल का सामना करना पड़ा था। हाल ही में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है और उसकी शानदार तस्वीर भी शेयर की है। इससे पहले उन्होंने सैफ अली खान के जन्मदिन के मौके पर भी परिवार के साथ फोटो शेयर की थी। करीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें