फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: आलिया भट्ट ने शेयर की योगासन की तस्वीर, शाहीन, सबा और जोया ने कही ये बात

Mon, 13 Sep 2021 06:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर योगासन करने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे प्रशंसकों की तरफ से काफी तारीफ मिल रही है।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर योगासन करने वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे प्रशंसकों की तरफ से काफी तारीफ मिल रही है। आलिया तस्वीर में घर में योग करते हुए दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर परिवार, मित्र और फैंस की काफी टिप्पणियां आई हैं।

विज्ञापन




आलिया ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "परफेक्शन पर प्रोग्रेस।" तस्वीर में आलिया भट्ट कपोतासन करती हुईं दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर जोया अख्तर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा “यह एक संकेत है !!!! हमें जल्द ही बोलना चाहिए।" आलिया की बहन शाहीन ने भी उनकी इस पोस्ट पर तारीफ की और लिखा, "मुझे पूर्णता की तरह लग रहा है।" सबा पटौदी ने तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए 'वाह' लिखा। आलिया की इस तस्वीर पर दस लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और चार हजार से ज्याटा कमेंट हो चुके हैं। उनकी योगासन वाली इस तस्वीर पर मां सोनी राजदान ने भी इमोजी बनाई। उन्होंने प्रशंसात्मक इमोजी पोस्ट की। वहीं, लोकप्रिय बॉलीवुड फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने भी आलिया की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


तस्वीर में आलिया एक खूबसूरत कमरे में है, जिसकी खिड़कियां कांच की है और सूरज की रोशनी भीतर आ रही है। आलिया कमरे में योगासन कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें