बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। अक्षय कुमार अपनी मां को देखने के लिए ब्रिटेन से मुंबई वापस पहुंच गए हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार के लिए यह मुश्किल समय चल रहा है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कहा कि उनके लिए हरेक व्यक्ति की दुआ मायने रखती है।
अक्षय कुमार लिखते हैं कहा, 'शब्दों से ज्यादा मैं आप सभी के प्यार और दुआओं से टच्ड महसूस कर रहा हूं। आप सभी का शुक्रिया मेरी मां की हेल्थ के बारे मे पूछने के लिए। मेरे और परिवार के लिए यह मुश्किल घड़ी है। हर घंटा मुश्किल से निकल रहा है। आप सभी की हरेक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। मदद के लिए शुक्रिया।' साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है।'
हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हैं अक्षय की मां
बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट हैं। ऐसे में अक्षय कुमार यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौट आये हैं। बता दें कि अक्षय को अपनी मां से बेहद लगाव है। इसलिए ही उन्होंने उनके अस्वस्थ होने पर शूटिंग बीच में ही छोड़कर भारत वापस लौटने का निर्णय लिया है।
अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ हफ्तों से यूके में अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार अपनी मां के साथ रहने के लिए वापस लौटे हैं। उन्होंने निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है, जिनमें उनकी उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है। आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 77 साल के करीब है और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। बता दें कि अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम सबनम और रुस्तम हैं।