फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: इस्राइल-हमास संघर्ष पर अक्षय कुमार ने दी प्रतिक्रिया, बोले- गलत है किसी भी तरह का आतंकवाद

Tue, 10 Oct 2023 10:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हिंसा किसी चीज का हल नहीं है। जो कुछ भी हो रहा है वह बहुत दुखद है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले से दुनियाभर में हलचल मची है। फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने अचानक सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसमें सैंकड़ों मासूमों की जान जा चुकी है। इस्राइल में चल रहे मौजूदा हालातों और इस्राइल-हमास संघर्ष पर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने किसी भी तरह की हिंसा का विरोध किया है।

विज्ञापन


अभिनेता ने जताया दुख
अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हिंसा किसी चीज का हल नहीं है। अक्षय कुमार ने किसी भी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा, 'किसी भी तरह का आतंकवाद गलत है, जो हो रहा है वो बहुत दुखद है मुझे उम्मीद है कि सब कुछ रुक जाएगा। यह सब बहुत दुखद है। अक्षय ने एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'हत्या इसका जवाब नहीं है, सौहार्दपूर्ण तरीके से बात करें और हल निकालें। 
Guru Dutt Death Anniversary: कलकत्ता में नहीं मिलता तेल मालिश वाला, तो नहीं बनती गुरु दत्त की क्लासिक ‘प्यासा’
विज्ञापन


संघर्ष को लेकर की निंदा
अक्षय ने आगे कहा, 'मैं बच्चों या महिलाओं की किसी भी प्रकार की हत्या की निंदा करता हूं। जो भी हुआ है, वह बहुत दुखद है। सब कुछ जल्दी सामान्य हो, मैं यही दुआ करता हूं। बता दें कि सात अक्तूबर की सुबह हमास ने इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्राइल में इन दर्दनाक हमलों में अब तक करीब 900 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर किए गए पलटवार में 690 की जान जाने की बात सामने आई है।  
विज्ञापन

Akshay Kumar: 'मोदी भक्त' कहे जाने पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- मैंने कांग्रेस के दौर में भी फिल्में बनाई हैं

'मिशन रानीगंज' में आए हैं नजर
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अपनी फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर चर्चा में हैं। छह अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी अहम रोल में नजर आई हैं। टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जिसमें वेस्ट बंगाल के कोयला खदान हादसे को दिखाया गया है, जिसमें जसवंत सिंह गिल ने छह दर्जन से अधिक लोगों की जान बचाई थी।
Non Filmy Star Kids: इन 10 स्टार बेटियों ने नहीं पकड़ी एक्टिंग की राह, शोमैन की लाडली का बिजनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें