फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan: अप्रैल में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय-अजय को टक्कर देगा ये सितारा

Sun, 11 Feb 2024 11:09 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए रेडी है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर वाशू भगनानी की अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ इस साल ईद पर रिलीज होने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ खतरनाक एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी ईद के मौके पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों फिल्मों के अलावा एक और फिल्म भी उसी तारीख पर रिलीज होने जा रही है। 

कौन देने आ रहा है अक्षय और अजय को टक्कर!
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए रेडी है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस में इस बेहतरीन क्लैश को देखने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इन दोनों फिल्मों के साथ एक और फिल्म भी उसी दिन रिलीज होने जा रही है। वेब सीरीज ‘स्कैम’ से प्रसिद्ध हुए अभिनेता प्रतीक गांधी की फिल्म ‘फुले’ भी ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


'वैलेंटाइन डे' पर इन बॉलीवुड हसीनाओं के हॉट रेड स्टाइल को करें कॉपी
विज्ञापन


प्रतीक गांधी की ‘फुले’ के लिए खास है 11 अप्रैल!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीक गांधी की फिल्म ‘फुले’ एक बायोपिक फिल्म है। जो महान समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में प्रतीक गांधी के अलावा अभिनेत्री पत्रलेखा भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उन्होंने 'सावित्रीबाई फुले' का किरदार निभाया है। सूत्रों की मानें तो  मेकर्स इस फिल्म को 11 अप्रैल को इसलिए रिलीज करने की सोच रहे हैं  क्योंकि इसी दिन 'सावित्रीबाई फुले' का जन्मदिन भी रहता है। 

पिंक बबलगम बनीं अवनीत, दिखाया ग्लैमरस अवतार

बड़े स्टार्स से सजी है फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और 'मैदान' 
इस साल ईद पर दर्शकों को एक साथ कई सरप्राइज मिलने वाले हैं। दर्शकों में अभी से फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' के लिए काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। जहां फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, जान्हवी कपूर नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म 'मैदान' में अजय देवगन अपना जलवा दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें