फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: आराध्या का जन्मदिन मनाकर मालदीव से वापस लौटे अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Wed, 17 Nov 2021 08:20 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ मालदीव से वापस लौट आये हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का जन्मदिन मनाकर बुधवार को मालदीव से वापस मुंबई लौट आये हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
ऐश्वर्या और आराध्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने परिवार के साथ मालदीव से वापस लौट आये हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का जन्मदिन मनाकर बुधवार को मालदीव से वापस मुंबई लौट आये हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऐश्वर्या राय एयरपोर्ट पर ब्लैक पैंट के ऊपर लॉन्ग ब्लैक टॉप पहने हुए दिखीं और उनकी बेटी आराध्या ने हुडी और स्वेटपैंट पहना हुआ था। वहीं, अभिषेक बच्चन ने सफेद स्वेटशर्ट और जींस पहनी हुई थी। तीनों फेस मास्क पहने हुए दिखे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या बच्चन के जन्मदिन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी थी। ऐश्वर्या ने भी बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थी। ऐश्वर्या राय ने लिखा था,  मेरी परी आराध्या का 10वां जन्मदिन। अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो राजकुमारी! जैसे आपकी मां कहती हैं कि आप दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते है'। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। 

गौरतलब है कि आराध्या बच्चन का 10वां जन्मदिन 16 नवंबर को था। वह अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन से पहले ही मालदीव पहुंच गई थीं। जहां इस बार उनका जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ है। अभिषेक, ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ 13 नवंबर को मुंबई से मालदीव के लिए गये थे। अभिषेक और ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। 16 नवंबर 2011 को  आराध्या पैदा हुई। अभिनेता अनुपम खेर, बिपाशा बसु, सुनीता गोवारिकर, फिल्म निर्माता बंटी वालिया और आराध्या की चचेरी बहन नव्या नवेली नंदा ने भी अभिषेक बच्चन की पोस्ट के नीचे कमेंट करके आराध्या बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें