निर्देशक सुदीप्तो सेन अपनी पिछली रचना 'द केरल स्टोरी' के लिए लोकप्रिय हैं। अब वह भारत के अनसुलझे प्रश्न 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' पर जोर देते हुए एक और ऐसी रचना लेकर आ रहे हैं। सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, अदा शर्मा अभिनीत 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी। आज फिल्म के निर्माताओं ने इसका पहला गाना 'वंदे वीरम' रिलीज कर दिया है। विले पार्ले, मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान गाने को जारी किया गया।
फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी की मुख्य भूमिकाएं हैं। अदा आईपीएस नीरजा का किरदार निभा रही हैं और इंदिरा एक ऐसी आदिवासी महिला के किरदार में हैं जिसके पति को नक्सली तिरंगा फहराने पर मार देते हैं। फिल्म मुख्य रूप से नक्सली क्षेत्र की दिक्कतों और वहां विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर प्रकाश डालती है। इस कार्यक्रम में अदा शर्मा, इंदिरा तिवारी, निर्देशक सुदीप्तो सेन, लेखक अमरनाथ झा, संगीतकार बिशाख ज्योति और निर्माता विपुल शाह सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।
जावेद अली द्वारा गाया गया गाना 'वंदे वीरम' लोगों में देशभक्ति की भावना जगाता है और हर किसी को फिल्म की अधिक क्रूर और घबराहट पैदा करने वाली झलक में ले जाता है। गाने से साफ है कि फिल्म हर किसी की उम्मीद से कहीं आगे होने वाली है। साहसी होने के बावजूद, यह भावनात्मक रूप से प्रेरित कंटेंट का भी वादा करती है, जो हर किसी की आंखें नम कर देगा।
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित विपुल शाह की अगली होम प्रोडक्शन 'बस्तर' को ए सर्टिफिकेट दिया गया है। वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित यह फिल्म बोर्ड को तथ्यात्मक कंटेंट प्रस्तुत करेगी। वहीं इस फिल्म की अवधि का भी खुलासा हुआ है। यह फिल्म 124 मिनट लंबी होगी। इस फिल्म में दुर्व्यवहार के कुछ दृश्य हैं, ऐसे में कुछ अपमानजनक शब्दों को म्यूट कर दिया गया है। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Surya Kiran Death: मशहूर तेलुगु फिल्म निर्देशक सूर्य किरण का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस