फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallika Sherawat: 'बोल्ड सीन' के लिए शर्मिंदा करती थीं अभिनेत्रियां, तब महेश भट्ट के सामने रोई थीं मल्लिका

Sat, 12 Oct 2024 01:10 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने फिल्म 'मर्डर' में बोल्ड सीन करने के बाद झेली आलोचना के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि इन सबसे परेशान होकर कैसे वह महेश भट्ट के पास जाकर रोने लगी थीं।
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत का घर - फोटो : Instagram/mallikasherawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से एक लंबे ब्रेक के बाद मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड में वापसी की है। मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'मर्डर' को लेकर बात की है। मल्लिका ने 'मर्डर' फिल्म में बोल्ड सीन करने के बाद मिली आलोचना के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे मर्डर फिल्म की सफलता के बाद ए-लिस्ट में शामिल बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने उनका मजाक उड़ाया था, जिसके बाद वह महेश भट्ट के पास गई थीं।

विज्ञापन

इमरान हाशमी, मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
महेश भट्ट के पास पहुंची थीं मल्लिका शेरावत
मल्लिका ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को लेकर इंटरव्यू में कहा, 'उन्होंने मेरे सामने मेरा मजाक उड़ाया था, जिनका नाम मैं नहीं लूंगी। मैं इसके बाद महेश भट्ट के पास जाकर बहुत रोई थीं क्योंकि वह मल्लिका के मेंटर थे। मल्लिका ने कहा कि उन्हें उपनामों से पुकारा जाता था। उन्होंने कहा, "वे मुझे मर्डर में 'बोल्ड सीन' को लेकर शर्मिंदा करना चाहते थे। वे मुझे मर्डर की सफलता पर भी शर्मिंदा महसूस कराना चाहते थे"।

Mallika Sherawat: मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- यहां चलती है चमचागिरी

मल्लिका शेरावत का घर - फोटो : Instagram/mallikasherawat
मल्लिका को करना पड़ा नेगेटिव चीजों का सामना
मल्लिका शेरावत ने द रणवीर शो पॉडकास्ट में कहा कि मर्डर फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने में मदद की है। मल्लिका ने इस बातचीत को लेकर कहा, सब तो पॉजिटिव हुआ लेकिन थोड़ा बहुत नेगेटिव भी हुआ। मल्लिका शेरावत ने कहा, 'लोग सोचते थे कि पर्दे पर मल्लिका ने ऐसा किया तो इसे हमारे साथ आने में क्या परेशानी है। इस चीज का मुझे सामना करना पड़ा और मैं काफी परेशान भी हुई, हालांकि परिस्थिति आज भी नहीं बदली है'।

Vanvaas: अनिल शर्मा ने दशहरे पर दिया फैंस को तोहफा, किया प्राचीन कथा पर आधारित नई फिल्म 'वनवास' का एलान

विज्ञापन

मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
बॉलीवुड में चलती है चमचागिरी
मल्लिका ने इसी इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंडस्ट्री बहुत आसानी से और कूटनीतिक नहीं होने पर आप प्रोजेक्ट खो देंगे। यहां लोग आपके बारे में बुरी बातें कहते हैं, सब कुछ भूलकर चमचागिरी करने की यहां काफी जरूरत है। बॉलीवुड में काम करने का एक पुराना फार्मूला है। मैं हरियाणा से हूं, ये सब मेरे बस का नहीं है। इन सब चीजों के लिए मैं तैयार नहीं हूं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें