फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natasa stankovic: एल्विश यादव के साथ नजर आईं नताशा स्टेनकोविक, सोशल मीडिया पर 'तेरे करके' गाने पर साझा की रील

Sat, 12 Oct 2024 10:36 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर एक रील साझा की है, इस रील ने सभी यूजर्स को चौंका दिया है। नताशा इस रील वीडियो में वह एल्विश के साथ घूमती नजर आ रही हैं। नताशा ने रील में 'तेरे गाने' के साथ वीडियो साझा की है।
विज्ञापन
नताशा स्टेनकोविक-एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक और एल्विश यादव ने अपनी एक वीडियो से सभी को चौंका दिया है। दरअसल, नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के साथ एक रील वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में नताशा और एल्विश साथ में बीच के किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नताशा के गाने 'तेरे करके' को शामिल किया है।

विज्ञापन


 

हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
एल्विश यादव के साथ नजर आईं नताशा
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से अलग होने की घोषणा के बाद नताशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। अब उनके नए वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। इस वीडियो में एल्विश ने लिखा, 'हां गाइस, ये कैसा लगा सरप्राइज'। इस वीडियो में नताशा काफी खुश और खूबसूरत लग रही हैं। रील साझा कर नताशा ने लिखा है- 'विबिन, बिल्कुल नए स्तर पर'।
 

Ranbir Kapoor: 'बेटी का पिता होना दुनिया का सबसे खूबसूरत अनुभव है', राहा को लेकर रणबीर कपूर ने कही ये बातें

नताशा स्टेनकोविक-प्रीतिंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
प्रशंसकों ने दिया ऐसा रिएक्शन
नताशा के इस रील वीडियो में प्रशंसकों ने काफी सारे रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा,'अविश्वसनीय भाई'। एक अन्य ने लिखा,'क्या बात है भाई'। एक अन्य ने लिखा, 'भाई बर्थडे के दिन नहीं करना था'। आपको बता दें कि नताशा और एल्विश को साथ में डिनर पर जाते भी देखा गया था।

Jigra Review: दिव्या खोसला से इक्कीस साबित हुईं आलिया, एक ही कहानी पर एक ही घर में दो फिल्में बनाने का कारनामा

विज्ञापन

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम@natasastankovic__
हार्दिक पांड्या ने साझा की बर्थडे की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या ने भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने इस पोस्ट में नए साल में प्रवेश करने की बात कही है। हार्दिक ने लिखा, ये बीता साल काफी उतार चढ़ावों से भरा था। वह अपनी गलतियों से सीखेंगे। वह अब आगे सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे। हार्दिक पांड्या और नताशा ने सोशल मीडिया पर अपने शादी के 4 साल के बाद अलग होने के फैसले की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें