फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा बत्रा के पति नवाब शाह भी कोरोना की चपेट में, अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर जताई चिंता

Sat, 24 Apr 2021 07:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेत्री पूजा बत्रा के पति नवाब शाह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
  • नवाब शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है।
  • वहीं पूजा बत्रा ने भी पति की सेहत के लिए चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
पूजा बत्रा, नवाब शाह - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी बीच अभिनेत्री पूजा बत्रा के पति नवाब शाह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

नवाब शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। नवाब ने लिखा, आज सुबह ही मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के तुरंद बाद ही मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरी सभी लोगों से गुजारिश है कि घर में ही रहें और खुद को सुरक्षित रखें। 

 

विज्ञापन

 

 

जैसे कि नवाब शाह इस समय होम क्वारंटीन हैं वहीं पति की सेहत को लेकर पूजा बत्रा ने भी अपनी चिंता जाहिर की है। पूजा ने भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस से दुआएं मांगी हैं और साथ ही यह अपील की है कि कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें।

पूजा बत्रा ने अपनेे पोस्ट में लिखा, "मेरे पति नवाब शाह का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि जो कोई भी इस संक्रमण से गुजर रहा है, वह बिना किसी मुसीबत के इससे बाहर आ जाए। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। बता दें कि दोनों का यह पोस्ट फैंस के बीच चर्चा में आ गया है और लोग जल्द ही नवाब शाह के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवाब शाह के साथ पूजा बत्रा की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2002 में सर्जन सोनू अहलूवालिया केे साथ हुई थी और उन्हीं के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं लेकिन उनकी यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। आठ साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया। साल 2019 में पूजा बत्रा ने दिल्ली में अभिनेता नवाब शाह से शादी रचा ली। इन दोनों ने यह शादी गुपचुप तरीके से की थी। नवाब शाह, भाग मिल्खा भाग, डॉन 2, दिलवाले, टाइगर जिंदा है सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें