नयनतारा ने तस्वीरें साझा कर दी दशहरा की बधाई
अभिनेत्री नयनतारा ने सोशल मीडिया पर दशहरा मनाते हुए तस्वीरें साझा की हैं। अपनी इस पोस्ट पर नयनतारा ने लिखा, 'अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करे। मां दुर्गा का आशीर्वाद इस विजयादशमी पर आपके जीवन में शांति, सफलता और खुशियां लेकर आए। इस शुभ दिन पर आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएं और आप जीवन के हर मोड़ में विजयी हों। हमारी तरफ से आपको विजयादशमी की शुभकामनाएं'। इस पोस्ट के साथ ही नयनतारा ने अपने घर पर बनी रंगोली की फोटो साझा की है।
Adah Sharma: अदा शर्मा ने हॉरर फिल्म 1920 को लेकर किया खुलासा, आगामी शो रीटा सान्याल को लेकर बताईं खास बातें
नयनतारा के घर बनी रंगोली
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
पति और बच्चों के साथ बांटी मिठाई
नयनतारा ने अपने पति विग्नेश और बच्चों के साथ सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में नयनतारा मंदिर में गणेश जी के मूर्ति के पास बैठी हैं। पोस्ट के साथ नयनतारा ने वीडियो भी साझा किया है, इसमे वह लोगों को मिठाई बांटती नजर आ रही हैं।
Vidya Balan: भूल भुलैया 3 की रिलीज से पहले विद्या बालन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, 'गड़े मुर्दे उखाड़ने का...'