फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mark Ruffalo: हाॅलीवुड वाॅक ऑफ फेम पर मार्क रफेलो को मिला ‘स्टार’, अपने परिवार को दिया श्रेय

Fri, 09 Feb 2024 12:12 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फेमस हाॅलीवुड एक्टर मार्क रफेलो के अगर आप फैन हैं, तो खुश हो जाइए। मार्क को हॉलीवुड वॉक फेम पर स्टार से सम्मानित किया गया है। हाल ही में आयोजित हाॅलीवुड वाॅक ऑफ सेरेमनी में मार्क को यह सम्मान दिया गया। 
विज्ञापन
mark ruffalo - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेमस हाॅलीवुड एक्टर मार्क रफेलो के अगर आप फैन हैं, तो खुश हो जाइए। मार्क को हॉलीवुड वॉक फेम पर स्टार से सम्मानित किया गया है। हाल ही में आयोजित हाॅलीवुड वाॅक ऑफ सेरेमनी में मार्क को यह सम्मान दिया गया। ‘पुअर थिंग्स’ फेम मार्क इस खास मौके पर अपनी वाइफ सनराइज कोइग्नी और तीन बच्चों के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन


परिवार के प्रति आभार
अपनी एक्सेप्टेंस स्पीच के दौरान उन्होंने अपने पूरे परिवार के प्रति आभार जताया। वह बोेले, ‘यह स्टार मैं मेरी पूरी फैमिली को समर्पित को करता हूं। मेरे तीनों बच्चों ने मुझे सिखाया है कि किस तरह मैं एक अच्छा अभिभावक, एक अच्छा आदमी और एक अच्छा एक्टर बनूं। मेरी पर्सनल लाइफ के साथ ही मेरी प्रफेशनल लाइफ के लिए भी मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा है। मेरी वाइफ का भी मेरी कामयाबी और मुझे एक अच्छा इंसान बनाने में अहम योगदान है। यही वजह है कि मेरी इस सफलता का श्रेय मैं अपने पूरे परिवार को देता हूं।’

Kiran Rao: किरण का 'लापता लेडीज' के निर्माण को लेकर बड़ा खुलासा, बताया- किंडलिंग बैनर तले क्यों है सह निर्मित?



दोस्त ने भी की तारीफ
मार्क के करीबी दोस्त जैनिफर गार्नेर भी इस सेरेमनी में मौजूद थी। उन्होंने भी मार्क की इस उपलब्धि के समय उन्हें जोश से भर दिया और बधाई दी। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा,‘तुम्हारे साथ काम करना, तुम्हें प्यार करना बेहतरीन हैं। मुझे वाकई कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई दूसरा क्या कह रहा है। मैंने हमेशा तुम्हारे काम और तुम्हारे साथ को एन्जाॅय किया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि हम ऐसी फिल्म में हैं, जिसमें बच्चे अभी भी हैलोवीन के लिए तैयार होते है। 

Arbaaz Khan: 'रिश्ते की सफलता में उम्र इकलौता फैक्टर नहीं', शूरा के साथ उम्र के ज्यादा फासले पर बोले अरबाज

विज्ञापन

ट्रिब्यूट भी दिया गया

मार्क 2,772वें व्यक्ति हैं जिन्हें ये स्टार प्राप्त हुआ है। इससे पहले कई नामी सेलेब्रिटीज इस स्टार से सम्मानित हो चुकी हैं। दरअसल, यह स्टार पाने के लिए कड़े मानदंड होते हैं। ये स्टार किसी प्रफेशनल और अनुभवी एक्टर को दिया जाता है जिसने अपने फील्ड में उम्दा काम किया हो। चयन के बाद ही कोई भी सेलेब्रिटी इसमें हिस्सा ले पाती है। इस खास मौके पर उन्हें डायरेक्टर डेविड फिनचर की तरफ से भी ट्रिब्यूट दिया गया।
विज्ञापन

 
Saif Ali Khan: एक्टिंग में करियर नहीं बनाना चाहते तैमूर, पिता सैफ अली खान ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें