बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन 'आर्या 3' में आर्या सरीन के रूप में जोरदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 12 अक्टूबर को सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया था। ट्रेलर में उनके उग्र अवतार ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। 'आर्या' के साथ अबिनेत्री ने वर्ष 2020 में स्क्रीन पर वापसी की है। हाल ही में 'ताली' में उनके शानदार अभिनय को खूब सराहा गया। 'ताली' में सुष्मिता ने एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। 'आर्या 3' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि कैसे जिस इंडस्ट्री ने पहले एक अभिनेत्री के रूप में उनकी क्षमता को नहीं पहचाना, उन्होंने खुले दिल से उनका स्वागत किया।
Nusrat Fateh Ali Khan: पिता की मौत ने नुसरत को बनाया था दस्तारबंदी, इस लालच में ली थी सुरों की तालीम
फिल्मों में ग्लैमरस रोल करने तक सीमित रह गईं अभिनेत्री
सुष्मिता सेन को पहले दमदार किरदार नहीं मिले फिल्मों में वह ग्लैमर का तड़का लगाने तक ही सीमित रह गई थीं। इसे लेकर जब अभिनेत्री से सवाल किया गया, तो इसपर उन्होंने कहा, 'हमें इस बारे में शिकायत करनी चाहिए। लेकिन मुझे अभी तक यह समझ नहीं आया कि मुझे इसकी शिकायत किससे करनी चाहिए।' सुष्मिता वर्षों इंडस्ट्री से दूर रहीं, इसके बावजूद इंडस्ट्री और दर्शकों ने उन्हें खुले दिल से अपनाया।
Ravindar Chandrasekaran: निर्माता रविंदर चंद्रशेखरन को मिली जमानत, धोखाधड़ी के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
आठ वर्ष इंडस्ट्री से दूर रहीं सुष्मिता
अभिनेत्री ने कहा, 'जीवन में मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद यह सोचना कि शायद पूरी इंडस्ट्री ने मुझे वह अवसर नहीं दिया या उन्होंने मेरी क्षमता को नहीं पहचाना होता, बहुत छोटी बात है। बड़ी बात तो यह है कि 2024 में मैं इस इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लूंगी। मैं 18 साल की थी, जब मैं इस तरह मंच पर खड़ी थी और मेरी पहली मुलाकात अपने लोगों, अपने देश और अपनी पहचान से हुई थी। 30 साल बाद मैंने जीवन में जो कुछ भी किया, उसमें मेरे लोगों ने मेरा साथ दिया।' यह इतनी बड़ी बात है कि अपने करियर के चरम पर आठ साल तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद मुझे स्वीकार किया गया। उसी इंडस्ट्री ने फिर से इतने प्यार से मेरा स्वागत किया. क्यों? क्योंकि मेरे दर्शक अद्भुत हैं, जब तक वह मुझे देखना नहीं चाहेंगे, कोई कुछ नहीं कर सकता।'
'मुझे एक मैच्योर लव स्टोरी करनी है'
सुष्मिता ने इस चरण को अपनी दूसरी पारी बताते हुए बताया कि वह किस तरह की भूमिकाओं का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'जब 2020 में यह दूसरी शुरुआत हुई, तो मैं एक न्यूकमर बन गई। बहुत लंबी सूची है। मुझे एक मैच्योर लव स्टोरी करनी है। मैं एक जबरदस्त एक्शन फिल्म करना चाहती हूं, जो अभी तक किसी ने नहीं की। मैं सबसे खराब, सबसे खतरनाक प्रतिपक्षी की भूमिका निभाना चाहती हूं, जिसे आपने कभी न देखा हो।'
Tejas: तेजस-उरी को मिलाकर फैन ने बनाया वीडियो, कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया
इस दिन स्ट्रीम होगी 'आर्या 3'
उन्होंने आगे कहा, 'वह सब 'आर्य सीजन 3' में है। तो, बस इतना ही। यह बहुत लंबी सूची है। यह तो एक शुरुआत है, लेकिन इस साल मुझे दो बहुत अच्छे काम करने को मिले। मैं बहुत आभारी हूं और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा और मुझे इस तरह और अधिक काम करने का मौका मिलेगा।' बता दें कि 3 नवंबर से 'आर्या 3' डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
दुखद: मशहूर मलयालम फिल्म प्रोड्यूसर पीवी गंगाधरन का हुआ निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस