फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junaid Khan: आमिर के बेटे जुनैद की फिल्म 'महाराजा' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज? वाईआरएफ के साथ होगा दूसरा सहयोग

Fri, 15 Sep 2023 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आमिर, किरण और जुनैद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आमिर खान ने इन दिनों इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। हालांकि, वह अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ 'लापता लेडीज' में उनका सहयोग कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इसी बीच अब आमिर के बेटे भी अपने अभिनय का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। खबर आ रही है कि अब फिल्म 'महाराज' में आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आमिर के बेटे किस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

विज्ञापन

महाराज फिल्म से डेब्यू करेंगे आमिर के बेटे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद खान की पहली फिल्म 'महाराज' नेटफ्लिक्स पर वैश्विक रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स द्वारा इस मनोरंजक नाटक को रिलीज करने के लिए नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ साझेदारी की है, जिसमें जयदीप अहलावत, शारवरी और शालिनी पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं  । 'महाराज' वाईआरएफ और नेटफ्लिक्स के बीच एक गहरे सहयोग की शुरुआत का प्रतीक है। दोनों कंपनियों ने पहले 'द रोमांटिक्स' पर एक साथ काम किया था।

Allu Arjun: 'जवान' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने को तैयार एटली! अल्लू अर्जुन के साथ बनी निर्देशक की जोड़ी

विज्ञापन

पत्रकार की कहानी पर आधारित होगी फिल्म

यह फिल्म हिचकी फेम सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित है। विपुल मेहता और स्नेहा देसाई द्वारा फिल्म की कहानी लिखी गई है। फिल्म ‘महाराजा’ एक खोजी पत्रकार के नजरिये से कही गई ऐसी कहानी है जिसमें एक बड़े हिंदू धार्मिक संप्रदाय के संत के अनैतिक कार्यों की पोल खोली गई थी। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। । 1800 के दशक में स्थापित, यह सामाजिक थ्रिलर एक पत्रकार की कहानी बताती है, जो समाज के एक शक्तिशाली आदर्श को अपनाता है।

विज्ञापन


Allu Arjun: 'जवान' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देने को तैयार एटली! अल्लू अर्जुन के साथ बनी निर्देशक की जोड़ी


यह सितारे आएंगे नजर

बता दें कि फिल्म की कहानी उस पत्रकार पर आधारित है, जिसे कई लोग जनता के लिए एक मसीहा के रूप में स्वीकार करते हैं। जुनैद एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे, जबकि जयदीप अहलावत ने संत की भूमिका निभाई है । शरवरी और शालिनी पांडे के चरित्र को अब तक गुप्त रखा गया है। तो अब देखना है कि इस फिल्म से जुनैद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें