फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजल खान का बयान: आमिर खान को माफ किया...पर वो घटना कभी नहीं भूल सकता हूं, डर लगता है 

Thu, 02 Sep 2021 03:32 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फैजल खान बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई हैं। इस वक्त वह लगातार सुर्खियों में बन हुए हैं और परिवार एवं आमिर खान को लेकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। फैजल की फिल्म 'फैक्टरी' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कल यानी कि 3 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रोली रयान, राज कुमार कनौजिया और रिब्बू मेहरा शामिल हैं।
विज्ञापन
फैजल खान, आमिर खान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैजल खान बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई हैं। इस वक्त वह लगातार सुर्खियों में बन हुए हैं और परिवार एवं आमिर खान को लेकर बयानबाजी भी कर रहे हैं। फैजल की फिल्म 'फैक्टरी' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म कल यानी कि 3 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रोली रयान, राज कुमार कनौजिया और रिब्बू मेहरा शामिल हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-श्रद्धांजलि: जब सिद्धार्थ ने कहा था- शहनाज तू मेरे लिए सिगरेट जैसी है... पता है बर्बाद कर रही है फिर भी पीता हूं

एक्टर और डायरेक्टर फैजल ने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। फिर भी कभी परिवार से मदद नहीं मांगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने आमिर से अपना करियर बनाने के लिए कभी मदद नहीं मांगी। मैं चीजें खुद करना चाहता था, क्योंकि जो कुछ भी है, मेरी सफलता या मेरी असफलता, वह मेरी ही है। वह मेरा भाई है, वह मेरे लिए अच्छा चाहता है, लेकिन मुझे एक बुरे दौर से गुजरना पड़ा, जो मेरे इस सफर का हिस्सा है।'


इसे भी पढ़ें-शोक: कौन हैं टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला जिनकी हार्ट अटैक से हुई मौत? बालिका वधू से घर-घर हुए थे फेमस

विज्ञापन


फैजल खान ने कहा  कि भले ही उन्होंने आमिर को माफ कर दिया, लेकिन वह इस घटना को नहीं भूल सकते। दरअसल, फैजल और परिवार की कानूनी लड़ाई चल रही थी और उन्हें कथित तौर पर एक साल तक 'घर में नजरबंद' रखा गया था, क्योंकि  वह 'अवसादग्रस्त थे और उन्हें पैरानॉयड सिज़ोफ्रेनिया था।' फैजल खान का कहना है कि तभी मैं अपने परिवार से दूरी बनाकर रखता हूं। मैं भले ही परिवार को ईद और अन्य अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन दूरी बनाकर रखता हूं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं जब ऐसे दौर से गुजर रहा था, तब एक दिन आमिर ने मुझे फोन किया और कहा कि वह मेरे  हस्ताक्षरकर्ता अधिकार चाहते हैं, क्योंकि मैं पागल हूं और अपना ख्याल नहीं रख सकता। इसलिए ही मैंने घर छोड़ने का फैसला लिया था।
विज्ञापन



फैजल ने कहा कि इन सब घटनाओं के लिए मैं आमिर खान को माफ कर सकता हूं, लेकिन जो हुआ उसे कभी नहीं भूल सकता। मैं परिवार से फोन पर बात करता हूं, जन्मदिन और ईद पर शुभकामनाएं देता हूं। लेकिन एक दूरी बनाकर चलता हूं, क्योंकि मुझे डर लगता है। यह अतीत का डर है। बता दें कि फैलल ने जूनियर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया था।  वह 'प्यार का मौसम', 'कयामत से कयामत तक' फिल्मों में दिखाई दिए थे। उन्होंने 'मदहोश', 'मेला', 'बॉर्डर हिंदुस्तान का' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन उन्हें आमिर खान जैसी  सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें