फिल्म में रणवीर के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी के किरदार में दिखाई देंगी।
फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा: "भारत की सबसे बड़ी जीत के पीछे की कहानी। सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी महिमा। 24 दिसंबर, 2021 को फिल्म 83 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।"
यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी। साल 1983 में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। सामने आए टीजर में उसी ऐतिहासिक पल की झलक देखने को मिली। वहीं, अब 30 नवंबर को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।