फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: रवि किशन ने शिवानी कुमारी की लगाई फटकार, बोले- 'कोई भी भाषा आपको अपमान करना नहीं सिखाती'

Sun, 14 Jul 2024 03:25 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता-राजनेता रवि किशन ने बिग बॉस ओटीटी 3 के मंच पर पहुंचकर शिवानी कुमारी की उनकी भाषा को लेकर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा आपको किसी का अपमान करना नहीं सिखाती है।
विज्ञापन
शिवानी कुमारी और रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@jiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी 3 लगातार चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस के घर में लगातार हो रहे झगड़ों के कारण शो और भी गंभीर होता जा रहा है। हाल ही में अभिनेता-राजनेता रवि किशन शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के लिए शिवानी कुमारी को फटकार लगाई। हाल ही में एक प्रोमो में रवि ने अनिल कपूर की मौजूदगी में मंच संभाला और घरवालों की क्लास लगाई। शो का नया प्रोमो बेहद दिलचस्प है। 

विज्ञापन

रवि किशन ने लगाई शिवानी की फटकार

जियो सिनेमा ने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो साझा किया। प्रोमो में अनिल कपूर ने शिवानी कुमारी से पूछा, 'शिवानी, क्या आप अपने माहौल से गांव की संस्कृति को आगे बढ़ा रही हैं?' इस पर शिवानी ने कहा, 'जी सर।' इस पर रवि किशन ने शिवानी को फटकार लगाते हुए कहा, 'भाषा की हद में आप किसी को अपमानित तो नहीं कर सकतीं। आप लोगों को उकसाती हैं, यह गलत है।' 

Ananya Panday: अनंत अंबानी की बारात में अनन्या ने निक जोनस के साथ किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल

विज्ञापन

फूट-फूट कर रोने लगीं शिवानी

इसके बाद शिवानी कुमारी फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा, 'अपनी मम्मी की कसम खा रहे हैं सर ऐसे ही बात करते हैं।' इस पर रवि किशन ने कहा, 'मैं सब कुछ जानता और समझता हूं, लेकिन शिवानी, भारत की कोई भी भाषा या संस्कृति आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरों को नीचा दिखाना नहीं सिखाती है।' गौरतलब है कि अरशद वारसी द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस सीजन 1 में रवि किशन उपविजेता रहे थे।

विज्ञापन


 
ये कंटेस्टेंट हैं शो का हिस्सा

बिग बॉस ओटीटी 3 से अनिल कपूर बतौर रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं। उनसे पहले बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था, जबकि फिल्ममेकर करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को होस्ट किया था। शिवानी कुमारी के अलावा अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल, रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया और अन्य शो में कंटेस्टेंट हैं। 

Anant-Radhika Wedding: पीएम मोदी ने अनंत-राधिका के साथ खिंचवाई शानदार तस्वीर, मुकेश अंबानी-नीता भी साथ आए नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें