फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naezy: सना के लिए खुश हैं नैजी मगर खुद को मानते हैं अनलकी, बॉयफ्रेंड से शादी पर बोले रैपर

Tue, 06 Aug 2024 05:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम नैजी ने अपनी दोस्त सना मकबूल की उनके बॉयफ्रेंड से शादी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रैपर ने खुद को अनलकी भी बताया। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा?

 
विज्ञापन
नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @naezythebaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ समाप्त हो चुका है। अभिनेत्री सना मकबूल ने शो और दर्शकों का दिल दोनों ही जीत लिया है। इस सीजन के सबसे चर्चित दोस्तों की जोड़ी थी, सना मकबूल और नैजी की। दोनों की दोस्ती को काफी पसंद भी किया गया। दिलचस्प यह रहा कि दोनों ही ट्रॉफी के प्रबल दावेदार थे। हालांकि, नैजी को मात देते हुए सना ने जीत हासिल की। नैजी पहले रनरअप रहे। नैजी से जब भी सना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अभिनेत्री के साथ अपनी अच्छी दोस्ती के बारे में ही बात की। अब नैजी ने सना की शादी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं नैजी का इसे लेकर क्या कहना है? 
विज्ञापन


नैजी ने खुद को बताया अनलकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में नैजी को एक कार्यक्रम में देखा गया। जब उनसे सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत के साथ शादी के बंधन में बंधने के बारे में पूछा गया तब उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नैजी ने अभिनेत्री को शुभकामनाएं दी और खुद को अनलकी कहा।
Deepika Padukone: सिर्फ चार फिल्मों की कमाई पौने चार हजार करोड़, रेस में माधुरी, श्रीदेवी, हेमा को पीछे छोड़ा
विज्ञापन

 
सना की शादी को लेकर नैजी ने क्या कहा?
नैजी ने सना मकबूल और उनके बॉयफ्रेंड श्रीकांत की शादी को लेकर कहा, ‘शादी करने के लिए अगर उन्होंने किसी को चुना है, हम्म, वो मेरी एक प्योर दोस्त है और हमेशा रहेंगी। उनके ब्वॉयफ्रेंड के आने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, हमारी दोस्ती को कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी दोस्ती अभी भी वैसी ही है और हमेशा ऐसी ही रहेगी। सच कहूं तो मैं उनके लिए खुश हूं और थोड़ा बदकिस्मत भी हूं।’
विज्ञापन


शो में सना को लेकर भड़क गए थे नैजी
शो के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान नैजी भड़क गए थे। नैजी से जब एक रिपोर्टर ने सना और उनके बारे में पूछा तो वह उस पर भड़क उठे थे। उन्होंने अपने और सना के बीच सिर्फ दोस्ती का ही रिश्ता बताया था।
Mihika Shah Death: अभिनेत्री दिव्या सेठ की बेटी मिहिका का निधन, बहुत कम उम्र में दुनिया को कह गईं अलविदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें