मेकर्स संग चल रही बात?
इस शो में हिस्सा लेने के लिए जैद कथित तौर पर मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ा तो इस रियलिटी शो में वे भाग ले सकते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 से बटोरी थीं सुर्खियां
जद हदीद को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। इस शो से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो मे उन्होंने अपनी सह-प्रतियोगी आकांक्षा पुरी को 30 सेकंड के लिए लिप किस कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी। बाद में, जब पैपराजी ने उनसे उस किस के बारे मे पूछा था तो उन्होंने उसे जिंदगी के सबसे अच्छे 30 सेकंड बताया था। बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद जद टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में भी नजर आ चुके हैं।
डिनो जेम्स ने जीता था पिछला सीजन