यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ताजा खबर 2’ शूटिंग पूरी हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि श्रृंखला जल्द ही हॉटस्टार स्ट्रीम होगी।
घर वापसी जैसी थी ‘ताजा खबर 2’ की शूटिंग
कंटेंट निर्माता और अभिनेता भुवन बाम ने शूटिंग पूरी होने पर कहा, ‘ताजा खबर सीजन 2’ की शूटिंग घर वापसी जैसी थी। सेट पर हर दिन बहुत ही शानदार रहा। हमारी टीम एक परिवार की तरह है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा की हम शूटिंग के आखिरी दिन पर पहुंच गए हैं। श्रिया, प्रथमेश, देवेन जी और सभी सीजन 2 की शूटिंग के लिए उत्साहित थे।’
नए अंदाज में दिखेगी ‘मधु’
सीरीज की अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने कहा कि ताजा खबर सीजन 2 की शूटिंग बहुत मजेदार रही। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हम शूटिंग के आखिरी दिन पर पहुंच गए हैं। यह शानदार सफर रहा। मैं मधु का किरदार निभाने और सेट के अनुभव को याद करूंगी। मैं इंतजार में हूं कि नए सीजन पर दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे।
अभिनेत्री आगे कहती हैं कि इस सीजन में ‘मधु’ का नया अवतार देखने को मिलेगा। बता दें कि यह सीरीज ‘बीबी के वाइन्स प्रोडक्शंस’ के बैनर तले रोहित राज और भुवन बाम द्वारा निर्मित है। इसका निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है। सीरीज में भुवन बाम के अलावा श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
रामलला का सूर्य तिलक, कंगना ने साझा किया अलौकिक दृश्य