फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhakshak: निर्देशक ने भक्षक की शूटिंग से पहले भूमि पेडनेकर से कही थी यह बड़ी बात, वीडियो साझा कर किया खुलासा

Mon, 12 Feb 2024 06:47 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भूमि ने 'भक्षक' में काम करने के बारे में खुलकर बात की। साथ ही, अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर फिल्म को अपना प्यार देने के लिए दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें अभिनेत्री ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब हाल ही में, भूमि ने 'भक्षक' में काम करने के बारे में खुलकर बात की। साथ ही, अभिनेत्री ने वीडियो साझा कर फिल्म को अपना प्यार देने के लिए दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन


वीडियो साझा कर दर्शकों का जताया आभार 
भूमि ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो मैसेज साझा किया और दर्शकों को 'भक्षक' को प्यार और प्रशंसा देने के लिए धन्यवाद दिया। वीडियो की शुरुआत में भूमि फिल्म का एक डायलॉग बोलती हैं और यह बैकग्राउंड में चलता है। वे कहती हैं, 'दूसरो के दर्द में दुखी होना भूल गए हैं क्या? क्या अब भी आप अपनी गिनती इंसानों में करते हैं या आपने आपको भक्षक मान लिया है?'



यह भी पढ़ें: Deepti Talpade: श्रेयस की तबीयत जानने के लिए बार-बार फोन करते थे अक्षय कुमार, दीप्ति तलपड़े ने किया खुलासा
विज्ञापन


शूटिंग से पहले निर्देशक ने कही यह बात 
वीडियो के साथ भूमि ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैंने 'भक्षक' की शूटिंग शुरू की थी, तब निर्देशक पुलकित ने मुझसे कहा था, देखना भूमि ये कहानी लोगों को कभी छोड़ नहीं पाएगी। इस फिल्म की शूटिंग ऐसे कई पलों से भरी थी, जो मुझे आज भी अभिभूत कर देती हैं। हमारी कहानी इन बच्चों के लिए हकीकत थी। वे इतने छोटे थे कि शायद उन्हें पता भी नहीं था कि उनके साथ क्या हो रहा है। यही सोचकर हम आगे बढ़ाते रहे कि हमें भ्रष्टाचार से मुक्त और सही इरादों वाली फिल्म बनानी होगी। बिना यह सोचे कि 'भक्षक' हिट होगी या फ्लॉप।'
विज्ञापन


शाहरुख खान का जताया आभार
उन्होंने कहा, 'आज हम जीत गए हैं। हमने असर महसूस किया और यदि आपको हमारी फिल्म ने महसूस कराया है, तो अगली बार जब आप बड़ा या छोटा अन्याय होते देखें, तो मदद जरूर करें। हम सभी के अंदर एक वैशाली सिंह है। शाहरुख खान और गौरी खान और मेरी पूरी टीम को धन्यवाद, मुझे भक्षक का हिस्सा बनाने के लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी।' 

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: एक बार फिर आर माधवन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी कंगना रणौत, पोस्ट साझा कर जताई खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें