राधा सी सजगर खूब जंच रहीं अक्षरा
अक्षरा सिंह अभिनय के साथ-साथ गायिकी का भी हुनर रखती हैं। उनके गाने खूब हिट होते हैं। अब जन्माष्टमी के अवसर पर उनका गाना 'शोर मची है जी शोर मची' है बवाल काट रहा है। इस गाने को 'हरि बोल' यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जन्माष्टमी के त्योहार में यह गाना और रौनक जोड़ देगा। इसे अक्षरा सिंह ने गाया है।
फैंस को दी त्योहार की बधाई
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। इसके साथ उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी है। अक्षरा ने लिखा है, 'जन्में कृष्ण कन्हैया मोहल्ले में शोर मची है'। इसके अलावा लिखा है, 'जय श्री कृष्णा। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं'।