प्रोड्यूसर ताराचंद ने कही थी ये बात
इस फिल्म को ताराचंज बड़जात्या ने राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। एक दिन उन्होंने शूटिंग के बाद जरीना वहाब को बुलाया और कहा ,'देखो, तुम राधा का रोल कर रही हो, तो जब तक यह फिल्म पूरी नहीं हो जाती, तब तक तुम नॉन वेज मत खाना। एक इंटरव्यू में खुद अभिनेत्री ने भी जिक्र किया था कि जब तक फिल्म शूट नहीं हो गई और रिलीज नहीं हो गई थी, तब तक उन्होंने नॉन वेज को हाथ तक नहीं लगाया।
Krishna Janmashtami 2024: परदे पर श्रीकृष्ण की राधिका बन खूब लोकप्रिय हुईं ये एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट
जरीना को अचानक मिला था यह किरदार
फिल्म 'गोपाल कृष्णा' के बाद जरीना ने राजश्री के साथ करीब छह फिल्में कीं। जरीना वहाब अभी भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वे कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। बात करें फिल्म 'गोपाल कृष्णा' की तो इसका निर्देशन विजय शर्मा ने किया था। भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका एक्टर सचिन पिलगांवकर ने अदा की थी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में राधा के रोल के लिए जरीना से पहले कोई और एक्ट्रेस साइन की गई थी, लेकिन अचानकर उसे रिप्लेस कर यह भूमिका जरीना के खाते में आ गई।