फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avantika Dasani: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं भाग्यश्री की बेटी, डेब्यू से पहले अवंतिका को मां से मिली यह सलाह

Mon, 12 Feb 2024 10:52 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अवंतिका ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी मां भाग्यश्री उन्हें और उनके भाई अभिमन्यु दसानी को क्या सलाह देती हैं।
विज्ञापन
अवंतिका दसानी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी आखिरी बार वेब सीरीज 'मिथ्या' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की। ओटीटी की दुनिया में पहचान बनाने के बाद अवंतिका बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। अवंतिका की पहली फिल्म का नाम 'यू शेप की गली' है। इस बीच अब हाल ही में अवंतिका ने एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी मां भाग्यश्री उन्हें और उनके भाई अभिमन्यु दसानी को क्या सलाह देती हैं। साथ ही, उन्होंने स्टार किड होने के फायदे और नुकसान के बारे में भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन


भाग्यश्राी अपने बच्चों को देती हैं यह सलाह 
अवंतिका ने कहा, 'मेरे और मेरे भाई दोनों के लिए, वे हमेशा कहती थीं कि चाहे आप कितने भी अच्छे हों या आपको कितनी भी सफलता क्यों न मिल जाए, लेकिन यहां स्थिरता नहीं है। यहां बहुत सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, अवंतिका ने बताया कि उनकी मां भाग्यश्री उन्हें क्या सलाह देती हैं। अभिनेत्री ने कहा, उनकी मां कहती हैं कि चाहे अच्छा या बुरा, आपको उससे संतुष्ट रहना चाहिए और खुद पर गर्व करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान 
विज्ञापन


स्टार किड होने पर मिलता है सम्मान 
अवंतिका दसानी ने स्टार किड होने के फायदे और नुकसान के बारे में बात करते हुए कहा, 'आप लगता है कि आप अकेले नहीं हैं, आपके साथ इंडस्ट्री में कोई तो आपका है। हालांकि, मेरी मां ने कई साल पहले इंडस्ट्री को छोड़ दिया था, इसलिए यह पहले जैसा नहीं है। अभी भी कुछ फायदे हैं, क्योंकि मेरी मां और भाई को इंडस्ट्री में बहुत सम्मान मिला है इसलिए मुझे भी वही सम्मान मिलता है। मुझे एक चाय मिल सकती है, लेकिन मुझे किसी फिल्म का ऑफर नहीं मिलेगा।'
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर 
अवंतिका दसानी की पहली फिल्म 'यू शेप की गली' की बात करें, तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अविनाश दास ने किया है। 'यू शेप की गली' में अवंतिका के साथ विवान शाह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि अभिनेता जावेद जाफरी भी एक खास किरदार में नजर आएंगे। फिल्मों में कदम रखने से पहले अवंतिका दसानी वेब सीरीज 'मिथ्या' में भी काम कर चुकी है। यहीं, नहीं अवंतिका  तेलुगू डेब्यू भी कर चुकी हैं, उन्होंने 'नेनु स्टूडेंट सर' फिल्म में नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें: OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम-एक्शन के साथ प्यार की भी होगी बरसात, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें