फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' में मंजुलिका बनेंगी ये अभिनेत्री, कार्तिक ने रिलीज डेट का भी किया एलान

Mon, 12 Feb 2024 07:48 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'मंजुलिका' के किरदार को लेकर अभिनेत्री के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ ही, अभिनेता ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान किया है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'भूल भुलैया 3' इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले हैं। कार्तिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'मंजुलिका' के किरदार को लेकर अभिनेत्री के नाम का खुलासा किया है। इसके साथ ही, अभिनेता ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान किया है।
विज्ञापन


'मंजुलिका' की भूमिका में नजर आएंगी विद्या 
कार्तिक ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन 'मेरे ढोलना' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'मंजुलिका भूलभुलैया की दुनिया में वापस आ रही है, मैं विद्या का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। 'भूल भुलैया 3' इस दिवाली पर धूम मचने वाली है'
 

यह भी पढ़ें: Bhakshak: निर्देशक ने भक्षक की शूटिंग से पहले भूमि पेडनेकर से कही थी यह बड़ी बात, वीडियो साझा कर किया खुलासा
विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 
वर्ष 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन मंजुलिका के रोल में नजर आई थीं। लेकिन, इसके सीक्वल में अक्षय कुमार को कार्तिक ने रिप्लेस कर दिया। वहीं, विद्या बालन भी नजर नहीं आईं। 'भूल भुलैया 2' में तब्बू और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। विद्या बालन की फिल्म में वापसी पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार, वापसी हो गई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये हुई ना वापसी।' एक अन्य ने लिखा, 'अब होगी फिल्म ब्लॉकबस्टर।'
विज्ञापन


दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म 
वर्ष 2007 में आई अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसके बाद कार्तिक आर्यन अभिनीत 'भूल भुलैया 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इस फिल्म में रुह बाबा के रूप में कार्तिक खूब छाए। अब देखना दिलचस्प होगा की तीसरे पार्ट में दर्शकों को क्या खास मिलता है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

यह भी पढ़ें: Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को रातोंरात मिली शोहरत, फिर हो गए गुमनामी के शिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें