फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Daggubati: कल्कि के सेट पर राणा को नाग अश्विन से हो गई थी ईर्ष्या, बोले- 'मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे...'

Tue, 27 Feb 2024 01:06 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
साउथ सुपरस्टार प्रभास और राणा दग्गुबाती एक साथ फिल्म बाहुबली में नजर आए थे। बाहुबली दुनिया भर से 650 करोड़ की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बनी थी। इसके साथ ही यह पहली गैर-हिंदी फिल्म डबिंग के बाद 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। दोनों अभिनेता बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे हमेशा एक-दूसरे के काम का समर्थन करने के लिए तैयार रहते हैं। एक बार फिर प्रभास और राणा एक साथ फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगे। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, राणा ने याद किया कि कैसे पहली बार उन्हें किसी को देखकर ईर्ष्या हुई थी, जब वे 'कल्कि' के सेट पर गए थे। 
विज्ञापन


'कल्कि' के सेट का अनुभव किया साझा
'कल्कि 2898 एडी' के सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए राणा दग्गुबाती ने कहा, 'ऐसा महसूस हुआ जैसे नाग अश्विन वह सब कुछ बना रहे हैं, जिसका मैंने सपना देखा था। मुझे याद है कि मैंने उस दिन उनसे बात नहीं की थी। हालांकि, जब मैं घर गया, तो नाग अश्विन ने मुझे फोन किया और कहा, 'जब तुम्हें ईर्ष्या होती हैं, तभी मुझे पता चलता है कि मैं सही काम कर रहा हूं।' इसके साथ ही, राणा ने यह भी बताया कि कैसे कल्कि 2898 एडी अब कॉमिक-कॉन का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत अभिनेता ने खुद की थी।

यह भी पढ़ें: Dukaan: सिद्धार्थ-गरिमा की पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे संदीप वांगा, इस दिन होगा जारी
विज्ञापन


'कल्कि 2898' की स्टार-कास्ट
'कल्कि 2898 एडी' एक आगामी तेलुगु भाषा की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, राणा दग्गुबाती और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में नानी और विजय देवरकोंडा भी कैमियो करने वाले हैं। 'कल्कि 2898 एडी' का प्रीमियर नौ मई 2024 को सिनेमाघरों में होगा। 
विज्ञापन


'कल्कि 2898 एडी' की कहानी 
'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: Pankaj Udhas Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होंगे पंकज उधास, गायक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे मित्र और परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें