फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMCM: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के निर्माता ने तोड़ी चुप्पी, मस्जिद में बम धमाके के दावों को बताया झूठा

Sun, 14 Apr 2024 01:30 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म को लेकर इंटरनेट पर कई तरह की अफवाह उड़ रही है। इन अफवाहों को लेकर अब फिल्म निर्माता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्म के सीन को लेकर सच्चाई बताई। 

विज्ञापन
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्शन से भरपूर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद भी आ रही है। हमेशा की तरह अक्षय कुमार की अदाकारी को सराहा जा रहा है। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसे लेकर कुछ अफवाहें भी उड़ रही हैं। इन्हीं अफवाहों का खंडन करने के लिए अब ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टीम सामने आई। दरअसल, फिल्म को लेकर यह अफवाह है कि फिल्म में एक मस्जिद के अंदर बम धमाका होते हुए दिखाया गया है। फिल्म के निर्माता ने इस विषय पर खुलकर अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन



मस्जिद में बम धमाके की खबरें झूठी

मस्जिद में बम धमाके के दृश्य को लेकर फिल्म के निर्माता सामने आए हैं। फिल्म निर्माता ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, ‘इंटरनेट पर कई ऐसे वीडियो हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में मस्जिद के अंदर बम धमाका दिखाया गया है। एक निर्माता के तौर पर मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हमारी फिल्म में जो बम धमाका दिखाया गया है वह एक परमाणु ठिकाने पर हुआ है, जिसका गुंबद वायरल दृश्य में दिख रहा है। इस सीन का किसी भी धार्मिक स्थल या मस्जिद से कोई वास्ता नहीं है। फिल्म निर्माता ने दर्शकों को इन झूठी अफवाहों पर ध्यान देने से मना किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म का एकमात्र उद्देश्य उनका मनोरंजन करना है।
फायरिंग मामले में सलमान के घर के बाहर पहुंचे पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ आमने-सामने

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की मैदान आमने सामने है। दोनों ही फिल्मों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अक्षय की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ आगे है।
शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं ये टीवी सितारे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें