फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Newz: 'बैड न्यूज' के प्रमोशन के बीच विक्की, तृप्ति और एमी ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर, फैंस से की मुलाकात

Mon, 15 Jul 2024 05:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रचार के दौरान शहर भर में यात्रा करने के लिए दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया। मेट्रो में यात्रा करते हुए कलाकारों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं।
विज्ञापन
बैड न्यूज के कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में फिल्म का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। फिल्म के कलाकार अलग-अलग शहरों में जाकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे। इसी बीच 'बैड न्यूज' के कलाकारों ने दिल्ली मेट्रो में जाकर फिल्म का प्रमोशन किया है।
विज्ञापन


बैड न्यूज के कलाकारों ने किया दिल्ली मेट्रो का सफर
अभिनेता विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने अपनी आगामी फिल्म 'बैड न्यूज' के प्रचार के दौरान शहर भर में यात्रा करने के लिए दिल्ली मेट्रो का सहारा लिया। मेट्रो में यात्रा करते हुए कलाकारों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं। कलाकारों ने इस प्रमोशन के दौरान न केवल फैंस से मुलाकात की बल्कि मेट्रो में मौजूद हर किसी का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है।
 

यात्रियों से कलाकारों ने की बातचीत
कैजुअल स्टाइलिश आउटफिट पहने विक्की, तृप्ति और एमी मेट्रो के अंदर हंसी-मजाक करते नजर आए। उन्होंने यात्रियों से भी बातचीत की। हाल ही में, दोनों कलाकारों ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत की। इसी कार्यक्रम के दौरान विक्की ने अपनी अभिनेत्री पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को भी खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर कही यह बात
बता दें कि कैटरीना ने 12 जुलाई को मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के बाद फिर से प्रेग्नेंसी की अफवाहों को हवा दी थी। कई प्रशंसकों ने अभिनेत्री के बेबी बंप को भी देखा, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए, विक्की ने कहा, "जहां तक अच्छी खबर की बात है, हमें इसे आपके साथ साझा करने में बहुत खुशी होगी, लेकिन अभी के लिए अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। अभी बैड न्यूज एन्जॉय कीजिए, जब अच्छी खबर आएगी तो हम आपके साथ जरूर शेयर करेंगे।"
विज्ञापन

 

Kanguva Movie: सूर्या की 'कंगुवा' के पहले गाने पर आया बड़ा अपडेट, इसी महीने में बेहद खास दिन पर होगा रिलीज!

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें