न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आयुष्मान खुराना ने कहा, 'इस फूड ट्रक का उद्घाटन एक बहुत ही खास वजह से किया गया है। इसका उद्देश्य ट्रांस समुदाय को समाज में शामिल करना और प्रोत्साहित करना है। यह एक छोटा कदम है'।
आयुष्मान खुराना अपने अभिनय के बूते फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी नेकी के लिए भी जाने जाते हैं। कई सामाजिक कार्यों में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हाल ही में वह जीरकपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए फूड ट्रक के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे। ट्रांसजेंडर के हितों के लिए आगे आए आयुष्मान खुराना ने कहा कि फूड ट्रक का उद्घाटन एक छोटा सा कदम है, जिसके लिए लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।
लोगों से की मदद की अपील
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में आयुष्मान खुराना ने कहा, 'इस फूड ट्रक का उद्घाटन एक बहुत ही खास वजह से किया गया है। इसका उद्देश्य ट्रांस समुदाय को समाज में शामिल करना और प्रोत्साहित करना है। यह एक छोटा कदम है। विचारकों, नेता औऱ समाज के प्रति सोचने वाले मेरे जैसे संवेदनशील लोगों को इस काम में मदद के लिए आगे आना चाहिए'।
बोले- लोगों को समझना चाहिए
आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, 'मैं कलाकार हूं। मैं फिल्मों के जरिए संदेश देता हूं और खुद भी सीखता हूं। मैं अभी सीख रहा हूं कि एलजीबीटीक्यू+ कम्युनिटी क्या है। और भी जानने की कोशिश करता हूं। हम सबको सीखना चाहिए। मुझे लगता है फिल्मों से तो मैसेज पहुंचता ही है, लेकिन रील से के साथ रियल लाइफ में भी कुछ कर पाऊं इसी की कोशिश है'।
Suriya 44: सूर्या ने पहली बार कार्तिक सुब्बाराज के साथ मिलाया हाथ, आगामी फिल्म के एलान ने बढ़ाया उत्साह