फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atif Aslam: आतिफ असलम मलयालम सिनेमा में कर रहे डेब्यू, इस फिल्म में बिखेरेंगे अपने आवाज की जादूगरी

Sun, 05 May 2024 02:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम मलयालम सिनेमा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हाल’ से डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के गीत ‘हिज्र’ को अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
आतिफ असलम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का नाम बेहतरीन गायकों में शुमार है। आतिफ ने कई फिल्म उद्योगो में अपनी आवाज दी है, जिसमें बॉलीवुड, पंजाबी और बंगाली सिनेमा उद्योग शामिल हैं। हर संगीत प्रेमी आतिफ असलम के नाम से परिचित है। उनकी शानदारी आवाज का जादू भारतीय प्रशंसकों पर भी चला है। अब आतिफ असलम मलयालम फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। आतिफ नंदगोपन वी द्वारा कंपोज किए गीत ‘हिज्र’ को अपनी आवाज देंगे। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हाल’ का गीत है। एक साक्षात्कार में असलम ने कहा कि उन्हें एक अच्छे कंपोजिशन और गीत को गाकर मजा आता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है गाने की तरह फिल्म भी शानदार होगी।’

विज्ञापन

 

साल अंत में दस्तक देगी ‘हाल’

आतिफ ने बताया कि यह दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में उनकी पहली परियोजना है, जो प्रशांत विजय कुमार द्वारा निर्देशित और निशाद कोया द्वारा लिखित है। फिल्म ‘हाल’ में शेन निगम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के अंत में स्क्रीन पर दस्तक दे सकती है।
Samantha: जानिए फिट रहने के लिए सामंथा रुथ प्रभु ने आजमाया कौन सा तरीका? फैंस को बताए इसके 10 फायदे

विज्ञापन

 

रिपीट मोड पर सुनते थे आतिफ के गाने

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नंदगोपन ने बताया कि वह और शेन दोनो ही आतिफ के प्रशंसक हैं। उन्होंने बताया कि वह लोग खाली समय में आतिफ का गीत ‘आदत’ रिपीट मोड पर सुना करते थे। नंदगोपन ने कहा कि चूंकि, उनका गाना हिंदी में था तो उन्होंने सोचा कि अगर उनका यह गीत आतिफ गाए तो कितना बेहतर होता और अंत में इस गीत को आतिफ ने ही गाया।

विज्ञापन


आतिफ बहुत धैर्यवान हैं

नंदगोपन ने आगे कहा कि आतिफ बहुत धैर्यवान हैं। हम एक दूसरे से बहुत कुछ सीखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आतिफ ने इस गाने में अपने सिग्नेचर वाइब्रेटोस को भी जोड़ा है, जिसने इस गाने में जादू कर दिया है।
Coolie: इलैयाराजा के कानूनी नोटिस पर रजनीकांत ने दी प्रतिक्रिया, 'कुली' से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें