अभिनेता गोविंदा के करीबी, रिश्तेदार और परिजन लगातार अस्पताल में उनका हाल जानने पहुंच रहे हैं। अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है और अगले एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी भी मिल जाएगी। इस बीच अस्पताल में उनसे मिलने आने वालों का तांता लगा है। अभिनेता की भांजी आरती भी आज अपनी पति दीपक चौहान के साथ मामा का हाल लेने पहुंचीं। गोविंदा कल मंगलवार की सुबह दुर्घटनावश अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से घायल हो गए थे।
Triptii Dimri: जयपुर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर हुई आलोचना के बाद तृप्ति ने जारी किया बयान, कही यह बात
कल सुबह हुआ था हादसा
अभिनेता गोविंदा के साथ कल उनके मुंबई के जुहू स्थित आवास पर यह हादसा हुआ। सुबह करीब पौने पांच बजे अभिनेता मुंबई से कोलकाता रवाना हो रहे थे। वे एक शो में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान वे रिवॉल्वर को रख रहे थे कि अचानक हाथ से फिसल गई और मिसफायर हुआ। गोली एक्टर के बाएं पैर में घुटने के पास आकर लगी। तत्काल गोविंदा को अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उनके पैर से गोली निकाल दी गई है और अब वे खतरे से बाहर हैं।
Raveena Tandon Visited Govinda: गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचीं रवीना टंडन, जाना अभिनेता का हाल
भांजी को आशीर्वाद देने शादी में पहुंचे थे गोविंदा
गोविंदा के गोली लगने की खबर मिलते ही अभिनेता के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह सबसे पहले अस्पताल पहुंचीं। आज कृ्ष्णा की बहन यानी गोविंदा की भांजी आरती भी मामा से मिलने अस्पताल के बाहर देखी गईं। आरती अपने पति दीपक चौहान के साथ अस्पताल पहुंचीं। मालूम हो कि आरती और दीपक की शादी इसी साल अप्रैल में हुई। कृष्णा और गोविंदा के बीच लंबे समय से मन-मुटाव की खबरें आती रही हैं। हालांकि, आरती की शादी में गोविंदा शामिल हुए और भांजी को आशीर्वाद दिया।
क्यों नहीं आए कृष्णा अभिषेक?
कश्मीरा, आरती और दीपक चौहान सभी गोविंदा से मिल चुके हैं, लेकिन कृष्णा अभिषेक मामा का हालचाल जानने अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि इतने बड़े हादसे के बाद भी आखिर कृष्णा अपने मामा से क्यों नहीं मिल रहे? बता दें कि कृष्णा अभिषेक ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा है कि वे इस समय भारत में नहीं हैं। काम के सिलसिले में वे ऑस्ट्रेलिया में हैं, इस वजह से मामा से नहीं मिल पाए हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने गोविंदा की सेहत का हाल फैंस को बताया है।
Gandhi Jayanti 2024: संजय दत्त से करीना कपूर तक इन सितारों ने दी गांधी जयंती की बधाई, साझा की पोस्ट