इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज हो चुकी है। दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। इसके गानों को भी खूब सराहा जा रहा है। फिल्म के गीत लिखने वाले गीतकार इरशाद कामिल ने चमकीला के गानों के पीछे की कहानी साझा करते हुए दिलचस्प बातें बताई हैं।
विज्ञापन
फंस गए थे इरशाद कामिल
'अमर सिंह चमकीला' के गाने लोगों की प्लेलिस्ट में जुड़ते जा रहे हैं। इतने शानदार गानों को लिखने के लिए इरशाद कामिल की तारीफों के भी पुल बांधे जा रहे हैं। हाल ही में, एक साक्षात्कार में इरशाद ने फिल्म के हिट गाने 'तू क्या जाने' के बनने की पीछे के किस्से के बारे में बताया। इरशाद ने बताया कि एआर रहमान ने उन्हें अपने पास से तब तक जाने से मना कर दिया था, जब तक कि उन्होंने इस गाने की कुछ लाइन लिखकर नहीं दे दीं।
रहमान ने कहा- मैं तुम्हें नहीं जाने दूंगा
इरशाद ने बताया कि इस गाने से पहले एक दूसरे गाने को बनाकर फाइनल कर दिया गया था, लेकिन बाद में लगा कि यह गाना सीन के हिसाब से सही नहीं है। इसके बाद 'तू क्या जाने' गाने को बनाया गया। इसके बनने की कहानी कुछ यूं रही कि इरशाद किसी काम के चलते रहमान से मिलने गए थे। आधी रात बीत चुकी थी। इसी बीच, रहमान ने उन्हें वहीं बैठा लिया और बाहर जाने से साफ मना कर दिया। रहमान ने इरशाद को कहा कि नया गाने के लिए एक या दो लाइन मिलने से पहले मैं तुम्हें बाहर नहीं जाने दूंगा।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है 'अमर सिंह चमकीला'
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है। चमकीला की साल महज 27 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी। लोग आज भी चमकीला के गानों को सुनते हैं।