फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamkila: कार्तिक-तृप्ति के बाद कुणाल खेमू-जोया अख्तर ने चमकीला पर लुटाया प्यार, बोलीं- बेहद ही शानदार फिल्म..

Tue, 16 Apr 2024 01:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'चमकीला' 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जारी की गई थी। फिल्म को लेकर लगातार बॉलीवुड हस्तियों की राय आ रही है। पूरा सोशल मीडिया चमकीला की तारीफों से भर गया है।
विज्ञापन
फिल्म 'चमकीला' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'चमकीला' पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमर सिंह चमकीला पर आधारित बायोपिक है। इस फिल्म में अमर सिंह चमकीला की जिंदगी से जुड़े हर पहलुओं को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला का रोल निभाया है, जबकि परिणीति चोपड़ा ने चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर का किरदार निभाया है। फिल्म में दोनों अभिनेताओं से लेकर गाने और कहानी की भी जमकर तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन


फिल्म चमकीला
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हर कोई फैन बन गया है, जो भी यह फिल्म देख लेता है वह इसकी तारीफ करे बगैर रह नहीं पाता। हाल ही में इस फिल्म को लेकर 'भूल भुलैया 3' की स्टारकास्ट कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी ने फिल्म को बेहतरीन बताया था। तो वहीं इन दोनों से पहले राजकुमार राव ने फिल्म की स्टारकास्ट परिणीति और दिलजीत के लिए तारीफों से भरा एक लम्बा नोट लिखा था। अब इस लिस्ट में दो और नाम जुड़ने वाले हैं। फिल्म निर्देशक जोया अख्तर और अभिनेता कुणाल खेमू ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है।

कुणाल खेमू ने फिल्म को लेकर कही यह बात
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू ने फिल्म 'चमकीला' को लेकर अपना अनुभव बताया है। कुणाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म और इसके स्टारकास्ट की तारीफ की है। कुणाल ने लिखा, ''उफ्फ्फ्फ... क्या फिल्म है (तालियों के इमोजी के साथ)''। इसके अलावा अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को बेहतरीन फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया है। इसके अलावा अभिनेता ने परिणीति चोपड़ा के अभिनय की भी तारीफ की है। कुणाल ने लिखा, ''मेरी दोस्त मुझे तुम पर गर्व है। क्या काम किया है। इस फिल्म को करने के लिए तुम्हारा धन्यवाद।'' आगे कुणाल ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ में लिखा, ''पाजी मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं आपके बारे में क्या लिखूं। आप एक सुपरनोवा हैं और चमकीला की तरह ही हमेशा चमकते रहोगे। क्या परफॉर्मेंस है और आपकी आवाज की बात ही कुछ और है।''
विज्ञापन


विज्ञापन


जोया अख्तर को भी पसंद आई फिल्म
कुणाल खेमू के बाद निर्देशक जोया अख्तर ने भी फिल्म 'चमकीला' को लेकर अपनी राय दी है। जोया ने लिखा, ''चमकीला की पूरी टीम को इस फिल्म बनाने के लिए गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। यह फिल्म जरूर चमकेगी'।'


Chamkila Doodle: दिलजीत दोसांझ-परिणीति चोपड़ा का डूडल, फैंस को पसंद आ रहा है चमकीला का यह नया अंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें