जेसन मोमोआ स्टारर फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' की रिलीज को भारत में रोक दिया गया है। अब यह फिल्म अपने अंग्रेजी वर्जन के साथ भारत में रिलीज नहीं होगी। बता दें कि भारत में यह फिल्म अपने डब वर्जन के साथ तीन भाषा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह गुरुवार 21 दिसंबर को रिलीज न होकर शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को थिएटर में आएगी।