फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anusha Dandekar: 'सभी मेरा नाम इस्तेमाल...', पूर्व प्रेमी जेसन शाह के ब्रेकअप के दावों पर अनुषा ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 07 Jun 2024 10:44 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुषा दांडेकर अपने पूर्व प्रेमी और अभिनेता जेसन शाह द्वारा किए गए ब्रेकअप के दावों को खारिज करने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में भी भाग लेने के बारे में अपनी बात सामने रखी।
विज्ञापन
अनुषा दांडेकर जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अनुषा दांडेकर अपने पूर्व प्रेमी को लेकर फिर चर्चा में आ चुकी हैं। अनुषा किसी भी तरह से लोगों को अपने नाम का इस्तेमाल सार्वजनिक रूप से लाभ उठाने की अनुमति नहीं देना चाहती हैं। वे अपने पूर्व प्रेमी और अभिनेता जेसन शाह द्वारा किए गए ब्रेकअप के दावों को खारिज करने के लिए आगे आई हैं। उनका कहना है कि वे अपने पिछले रिश्तों या फर्जी खबरों के कारण सुर्खियों में नहीं आना चाहती हैं।

विज्ञापन


'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा नहीं बनेंगी अनुषा
उनकी प्रतिक्रिया जेसन के यह कहने के कुछ दिनों बाद आई है कि अनुषा उन्हें समझ नहीं पाईं और उन्हें एक बॉक्स में फिट करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अभिनेता अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले आगामी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग नहीं लेंगी। अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बिग बॉस ओटीटी 3 में अपनी भागीदारी के बारे में कुछ लेख के स्क्रीनशॉट साझा किए।

पूर्व प्रेमी के दावों को किया खारिज
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'इस समय अगर आप मेरा नाम गूगल करेंगे तो पाएंगे कि सबसे पहले मैं किसी को एक बॉक्स में फिट करने की कोशिश कर रही थी। झूठ और अब यह एक और झूठ। मैंने किसी से बात नहीं की है और वे मुझे इस शो के लिए बुलाएंगे भी नहीं, क्योंकि वे मेरा जवाब जानते हैं। हालांकि, मुझे पीआर के लिए भुगतान किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन

Monkey Man: देव पटेल की थ्रिलर फिल्म 'मंकी मैन' का लुत्फ घर बैठे उठाएं, जानें कब और कहां देख पाएंगे
विज्ञापन


हर कोई कर रहा अभिनेत्री के नाम का इस्तेमाल
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे अच्छा लगता है कि हर कोई मेरा नाम इस्तेमाल करना चाहता है। मुझे लगता है कि मुझे खुश होना चाहिए, लेकिन क्या आप सभी सच बोलना शुरू कर सकते हैं, जैसे कि मेरी फिल्म 'जूना फर्नीचर' सिनेमाघरों में अपने छठवें सप्ताह में है, अब लगभग सातवें सप्ताह में है। यह कितनी शानदार फिल्म है। इसमें कुछ तथ्य हैं। इसे देखने जाएं।' अनुषा और जेसन ने कथित तौर पर थोड़े समय तक डेटिंग करने के बाद 2021 में अलग हो गए।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग पर कार्तिक आर्यन ने दी बड़ी जानकारी, फिल्म को लेकर जताई यह उम्मीद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें