शाहरुख खान सलमान खान अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैड कॉप' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे फिल्मों की लागत के बारे में भी बातें करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के बारे में भी कई खुलासे किए। आइए जानते हैं अनुराग ने तीनों खान की तारीफ में क्या कुछ कहा है--
सलमान, आमिर और शाहरुख नहीं लेते हैं फीस
अनुराग कश्यप बॉलीवुड में अलग किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों की कहानी जबरदस्त होती है, लेकिन फिल्म के लिए बजट अन्य निर्देशकों की तुलना में काफी कम होती है। हाल ही में निर्देशक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते हैं और सबसे खास बात यह है कि उनकी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करती है'।
Pushpa 2 Release Date: 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, अल्लू अर्जुन का भी नया पोस्टर जारी
तीनों खान की फिल्में महंगी नहीं होती हैं
अनुराग कश्यप अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कॉस्ट कॉन्शियस स्टार्स हैं। वे अपनी हर फिल्म का बैकएंड लेते हैं। वे प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर काम करते हैं। उनकी कोई फिल्म महंगी नहीं होती। वे जानते हैं कि फीस की वजह से फिल्म निर्माण में कितनी मुश्किलें आती हैं। मैं खुद कम बजट की फिल्में बनाता हूं'।
'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में उछाल, 18वें दिन सुधरा हाल
फिल्म बनाने से ज्यादा खर्चा फालतू की चीजों पर होता है
अनुराग कश्यप एक ऐसे निर्देशक हैं जिनका नाम देखकर दर्शक सिनेमाघरों तक खीचें चले आते हैं। उन्होंने बतौर स्क्रिप्ट लेखक अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कोई हिट फिल्में दी हैं। अपनी फिल्मों पर बातें करते हुए निर्देशक कहते हैं, 'जब आप फिल्म बनाते हैं तो फिल्म बनाने से ज्यादा खर्चा फालतू चीजों में हो जाता है। एक्टर्स की फीस से दिक्कत नहीं, क्योंकि वो मार्केट डिक्टेट करती है'।