फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhota Bheem and The Curse of Damyaan: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान का टीजर रिलीज, इस दिन पर्दे पर होगी रिलीज

Thu, 14 Mar 2024 04:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भीम और उसका गिरोह ढोलकपुर को बचाने के लिए वापस आ गया है। 'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' का दिलचस्प टीजर रिलीज हो गया है।  
विज्ञापन
1 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटा भीम टीवी के सबसे फेमस एनिमेशन शोज में से एक है। भारत के लगभग हर घर के बच्चे का ये शो बेहद पसंदीदा है। अब बच्चों का पसंदीदा कैरेक्टर छोटा भीम का मजा बड़े पर्दे पर ले पाएंगे। भीम और उसका गिरोह ढोलकपुर को बचाने के लिए वापस आ गया है। 'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' का दिलचस्प टीजर रिलीज हो गया है। आज गुरुवार, 14 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' एक लाइव-एक्शन फिल्म है, जो निश्चित रूप से दर्शकों का, खासतौर पर बच्चों का मनोरंजन करेगी। छोटा भीम और उसी गैंग के बिना ढोलकपुर का जिक्र भी नहीं हो सकता है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को देखने को मिलता कि कैसे भीम का पंसदीदा शहर संकट में है।  शहर और वहां के लोगों को दमयान के अभिशाप से बचाने के लिए छोटा भीम अपनी गैंग के साथ सबकी मदद करते दिखाई दिया।   

Jai Shri Ram: सेंसर का हिंदी फिल्म से जय श्री राम हटाने का आदेश, बोकाडिया बोले, मर जाऊंगा पर इसे नहीं हटाऊंगा
विज्ञापन

3 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दमयान के अभिशाप से शहर को बचाने में छोटा भीम कामयाब हो पाएगा। फिल्म के टीजर में भीम के एक्शन सीन्स भी दिखाए गए हैं। फिल्म में भीम और दमयान के बीच ये आमना-सामना देखना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प होगा। 24 मई 2024 तक 'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' पर्दे पर रिलीज होगा। 

4 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने फिल्म में गुरू शंभू का किरदार निभाया है। वहीं मकरंद देशपांडे ने फिल्म में स्कंदी की भूमिका निभाई है। राजीव चिलका द्वारा निर्देशित और राजीव चिलका और मेघा चिलका द्वारा निर्मित फिल्म छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान को नीरज विक्रम ने लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान' भरत लक्ष्मीपति के साथ श्रीनिवास चिलकलापुडी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शकों को खासतौर पर बच्चों का फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  



Robyn Bernard: 'जनरल हॉस्पिटल' फेम रोबिन बर्नार्ड का निधन, 64 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें