फिल्म में नायक के लिए सहानुभूति होना आम बात है, लेकिन भारतीय सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जहां नायक खलनायकों वाले काम करता है। खलनायक जैसा काम करने पर भी फिल्म के किरदारों को दर्शकों का प्यार मिलता है। फिल्म के अंत तक दर्शक चाहते रहें कि वह किरदार जीत जाए। आम भाषा में कहें तो एंटी-हीरो फिल्मों ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई और उनकी सराहना भी बटोरीं। आइए आज बॉलीवुड की ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनमें एंटी-हीरो किरदारों को सराहा गया और दर्शकों की सहानुभूति भी मिली।
दीवार
- फोटो : सोशल मीडिया
दीवार
सबसे पहले बात कर लेते हैं बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन की। साल 1975 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दीवार’ बिग बी के एंटी-हीरो किरदार को दर्शाती है। फिल्म में अमिताभ के अलावा शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बॉबी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (विजय) गुंडों से लड़ते-लड़ते जुर्म के रास्ते पर निकल पड़ते हैं। फिल्म में शुरू से अंत तक लोगों की सहानुभूति विजय के साथ रहती है।
Bigg Boss: बिग बॉस के घर का प्यार नहीं सदाबहार, ईशा-समर्थ से पहले ये सितारे भी कर चुके हैं ब्रेकअप
ओमकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
ओमकारा
बॉलीवुड में जब भी माफिया फिल्मों की बात की जाती है, तो उसमें ‘ओमकारा’ का नाम जरूर आता है। यह फिल्म साल 2006 में दर्शकों के बीच आई थी। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबरॉय, करीना कपूर, बिपाशा बसु, पंकज त्रिपाठी और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। एक एंटी-हीरो के तौर पर सैफ अली खान ने इस फिल्म में यादगार अभिनय किया है। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था।
धूम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
धूम 2
‘धूम 2’ फिल्म में ऋतिक रोशन एक चोर का किरदार निभाते हैं। उनके विपरीत अभिषेक बच्चन एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है। इस फिल्म में ऋतिक का किरदार एक एंटी-हीरो का है, इसके बावजूद दर्शक फिल्म में ऋतिक के जीत जाने की दुआ करते रहे। ‘धूम 2’ में अभिषेक और ऋतिक के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, रिमी सेन और उदय चोपड़ा भी है।
धूम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
धूम 3
‘धूम 3’ में आमिर खान ने एंटी-हीरो की शानदार भूमिका अदा की है। फिल्म के शुरू से ही दर्शकों का लगाव उनके किरदार से हो जाता है। इस फिल्म में उनका डबल रोल भी है। फिल्म में एक चोर का किरदार निभाने वाले आमिर के साथ ही दर्शकों की सहानुभूति जुड़ी, क्योंकि उनके चोर बनने के पीछे एक दर्दनाक कहानी थी। यह फिल्म साल 2013 में आई थी। फिल्म में आमिर के अलावा अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उदय चोपड़ा, कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं।
जवान
- फोटो : इंस्टाग्राम
जवान
‘जवान’ फिल्म में शाहरुख खान एक बागी के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म में शाहरुख सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए दिखते हैं। एक एंटी-हीरो किरदार के तौर पर फिल्म में दर्शकों का लगाव उनसे बना रहा। इस फिल्म को दक्षिण के निर्देशक एटली कुमार ने बनाया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेथुपथी, नयनतारा, प्रियामणि, रिधि डोगरा जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है।
पति केएल राहुल के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं अथिया, साझा कीं तस्वीरें