फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angry Young Men trailer: 'एंग्री यंग मैन' का शानदार ट्रेलर जारी, सलीम-जावेद की सिनेमाई विरासत की दिखी झलक

Tue, 13 Aug 2024 03:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंग्री यंग मैन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विज्ञापन

जब भी हिंदी सिनेमा का पूरा परिचय कराया जाता है तो उसमें सलीम खान, जावेद अख्तर, सलमान खान, फरहान अख्तर, अरबाज खान, जया बच्चन, आमिर खान और जोया अख्तर जैसे कलाकारों का नाम जरूर लिया जाता है। यह वो कलाकार हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी अच्छी पहचान बना चुके हैं। हालांकि, जब भी हीरो और शायर की जोड़ी मिलती है तो वो अजूबा कर दिखाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। हिंदी सिनेमा की ऐसी ही लोकप्रिय जोड़ी है सलीम खान और जावेद अख्तर की।  इंदौर शहर से हीरो बनने आए सलीम खान और लखनऊ से शायर बनने का सपना लेकर निकले जावेद अख्तर जहां टकराए, वहां से हिंदी सिनेमा का नया अध्याय शुरू होता है। अब इसी इतिहास को दोहराने के लिए प्राइम वीडियो लेकर आया है 'एंग्री यंग मैन', जिसमें दर्शकों को सलीम-जावेद की सिनेमाई विरासत की पुरानी दुनिया की पूरी झलक देखने को मिलेगी। हाल ही में, इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।



सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन पर आधारित है सीरीज
लगभग तीन मिनट लंबे और शानदार ट्रेलर की शुरुआत सलमान के इस घोषणा करने से होती है कि वह अपने पिता के जीवन पर आधारित सीरीज के लिए पहली बार कैमरे का सामना करने को लेकर काफी नर्वस हैं। यह सीरीज तीन भाग में बंटी है। यह पूरी सीरीज सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन और करियर पर आधारित है। 
विज्ञापन



 'एंग्री यंग मैन' का हुआ परिचय
1970 के दशक में दर्शकों का परिचय प्यार रोमांस से इतर 'एंग्री यंग मैन' से हुआ। यह प्रयोग न केवल दर्शकों के लिए बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए भी बिल्कुल नया था। सलीम-जावेद का यह प्रयोग काफी सफल साबित हुआ था। जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने दावा किया कि दोनों ने साथ में 24 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 22 ब्लॉकबस्टर रहीं।

इस सवाल का जवाब देगी सीरीज
कम शब्दों में यदि पूरे ट्रेलर की बात की जाए तो 'एंग्री यंग मैन' में दर्शक सलीम-जावेद के जीवन से जुड़ी कई और दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेगी। हालांकि, ट्रेलर देख कर यह सवाल जरूर पैदा हुआ कि सलीम-जावेद ने अपनी साझेदारी क्यों खत्म की? हालांकि, निर्माताओं ने सीरीज में हर सवाल का जवाब देने का वादा किया है।
विज्ञापन


इस दिन होगा प्रीमियर
बता दें कि का प्रीमियर 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा। यही नहीं इस डॉक्यूसीरीज में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी, हेलेन, सलमान खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान और करीना कपूर खान जैसे दिग्गज सितारों के विचारों को भी शामिल किया गया है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें