फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: 'वो अकेले ही मरेंगे', कॉल मी बे' के सह-कलाकार के लिए अनन्या पांडे ने क्यों कही ऐसी बात?

Sun, 15 Sep 2024 01:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'कॉल मी बे' स्टार अनन्या पांडे और गुरफतेह पीरजादा इन दिनों चर्चा में हैं। इस सीरीज में दोनों के बीच लवस्टोरी को दिखाया गया है। सीरीज के बाद से वह दोनों चर्चा में हैं। अनन्या इसी सीरीज में अपने सह-कलाकार को लेकर राय रखती हैं कि वह अकेले ही मेरेंगे।
विज्ञापन
'कॉल मी बे' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कॉल मी बे' स्टार अनन्या पांडे और गुरफतेह पीरजादा इन दिनों अपनी सीरीज और बयानों के कारण चर्चा में हैं। इस सीरीज में दोनों के बीच लवस्टोरी को दिखाया गया है। बातचीत के दौरान गुरफतेह पीरजादा ने एक बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अनन्या सीरीज में अपने सह-कलाकार को लेकर अजीब सी राय रखती हैं। उनका मानना है कि वह अकेले ही मेरेंगे।

विज्ञापन

'कॉल मी बे' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
अनन्या ने किया था डेटिंग को लेकर गुरफतेह से सवाल
गुरफतेह पीरजादा ने हाउटरफ्लाई से बातचीत में अपने रिलेशनशिप और डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की। बातचीत के दौरान, गुरफतेह पीरजादा ने अपनी कॉल मी बे को-स्टार अनन्या पांडे के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अनन्या के साथ काम करना 'बहुत मजेदार और बहुत अच्छा' था लेकिन कई अन्य लोगों की तरह, उन्हें भी समझ नहीं आता कि वह किसी को डेट क्यों नहीं कर रहे हैं। इसलिए, शो की शूटिंग के दौरान एक बार अनन्या ने उनसे पूछा 'तो अब आप किसे डेट कर रहे हैं'। इस सवाल पर, अभिनेता न में उत्तर दिया।

IFFSA Toronto 2024: शबाना आजमी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, मिलेगा ये खास सम्मान

कॉल मी बे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
'आप अकेले ही मर जाएंगे'
इस पर गुरफतेह के अन्य प्रशंसकों की तरह ही अनन्या ने भी पूछा, ‘आप सिंगल कैसे हो सकते हैं?’ और उन्होंने कहा, ‘आप हो सकते हैं।’ इस बारे में विस्तार से बताते हुए, गुरफतेह ने कहा, 'मुझे सिंगल रहना अच्छा लगता है, मैं खुश हूं लेकिन जाहिर तौर पर वह सोचती है कि मैं अकेले ही मर जाऊंगा'।
 

Alia Bhatt-Diljit: आलिया भट्ट ने जारी किया जिगरा के नए गाने का टीजर, दिलजीत ने इक कुड़ी के बाद गाया चल कुड़िए



 
विज्ञापन

'कॉल मी बे' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर रिलीज हुई है सीरीज
बताता चलें कि 'कॉल मी बे' 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज से अनन्या पांडे ने अपना ओटीटी डेब्यू किया है। इसका निर्देशन कॉलिन डी'कुन्हा ने किया है और इस सीरीज में कुल आठ एपिसोड हैं। इसका निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, जिसमें करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा कार्यकारी निर्माता हैं।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें