फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, कर्मचारियों के लिए रखा विशेष रिसेप्शन

Tue, 16 Jul 2024 10:49 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोमवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का आखिरी समारोह रखा गया। इस रिसेप्शन में अंबानी परिवार के कर्मचारी और रिलायंस के कर्मचारी शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
अनंत-राधिका रिसेप्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवविवाहित जोड़े अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी संपन्न होने के बाद अंबानी परिवार के कर्मचारियों और रिलायंस के कर्मचारियों के लिए कल रात एक रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन को  राधिका के माता-पिता, वीरेन मर्चेंट और शैला वीरेन मर्चेंट ने संबोधित किया और भव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद किया। बता दें कि अनंत-राधिका की शादी में देश-विदेश की बड़ी और मशहूर हस्तियों शामिल हुई थीं।
विज्ञापन


समारोह में शामिल होने के लिए किया सबका धन्यवाद
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राधिका के पिता वीरेन ने कहा, ‘माफ कीजिए, मेरी हिंदी मुकेश भाई जितनी शुद्ध नहीं है, इसलिए मैं इस अवसर पर अंग्रेजी में बात करना चाहता हूं, या मैं कच्छी में भी बोल सकता हूं। सबसे पहले यहां आने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपकी उपस्थिति दोनों परिवारों और खासकर अनंत और राधिका के लिए बहुत मायने रखती है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि आप सभी हमारे साथ उत्सव का हिस्सा बनें, कृपया शाम का आनंद लें, जैसा कि मुकेश भाई ने कहा, एआर रहमान के कार्यक्रम और तीसरी मंजिल पर ऊपर डिनर के साथ। यहां आने और हमारे बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए एक बार फिर धन्यवाद, यह निश्चित रूप से हमारे लिए बहुत मायने रखता है।’
Bigg Boss OTT 3: अदनान के आने से लवकेश-विशाल की दोस्ती में आई दरार? थप्पड़ कांड पर फिर मचा घमासान
विज्ञापन


राधिका की मां ने नवविवाहित जोड़े के लिए मांगा आशीर्वाद
राधिका की मां  शैला वीरेन मर्चेंट ने नवविवाहित जोड़े के लिए आशिर्वाद मांगते हुए कहा, “जय श्री कृष्ण, नमस्ते। आप सब अपना कीमती समय निकाल के आये हो, बहुत बहुत धन्यवाद, मेरी राधिका का नाम 'कृष्ण की राधा' है और मेरा अनंत राम नवमी के दिन जन्म हुआ है। तो मुझे राम ही मिल गया है। आप सब परिवार हो और आप आये हो, आशीर्वाद दे के जाना। आप सब खाना खा के जाना, बस, बहुत-बहुत धन्यवाद!’ 
विज्ञापन


कर्मचारियों के लिए रखा विशेष रिसेप्शन
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न में सोमवार की सीरीज में मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में अंतिम रिसेप्शन हुआ। यह समारोह विशेष रूप से अंबानी परिवार के घरेलू कर्मचारियों और रिलायंस कर्मचारियों के लिए रखा गया था।
Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पूरी, जश्न मनाते हुए टीम का वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें