फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Camden Film Quarter: कैमडेन फिल्म क्वार्टर की योजना का अनावरण, लंदन में नए स्टूडियोज का होगा निर्माण

Tue, 16 Jul 2024 08:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लंदन बरो ऑफ कैमडेन के केंटिश टाउन में साउंडस्टेज, नेशनल फिल्म एंड टीवी स्कूल कैंपस, और घरों और कार्यस्थलों की योजना है। कैमडेन फिल्म क्वार्टर एक ऐसी जगह होगी, जिसमें सुविधाएं, आवास और सार्वजनिक स्थान होंगे।
विज्ञापन
Camden Town - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमडेन फिल्म क्वार्टर नामक विकास परियोजना के तहत लंदन में नए फिल्म और टीवी स्टूडियो बनाने की योजना का अनावरण किया गया है। लंदन बरो ऑफ कैमडेन के केंटिश टाउन में साउंडस्टेज, नेशनल फिल्म एंड टीवी स्कूल कैंपस, और घरों और कार्यस्थलों की योजना है। कैमडेन फिल्म क्वार्टर एक ऐसी जगह होगी, जिसमें सुविधाएं, आवास और सार्वजनिक स्थान होंगे। इसमें फिल्म और टीवी मुख्य होंगे। साथ ही इंडस्ट्री के लिए कई स्टूडियो और स्थान होंगे।

विज्ञापन

2023 में शुरू किया था जमीन खरीदना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन के ऐतिहासिक ओलंपिया के करीब £1.3BN यानी कि लगभग 130 हजार करोड़ के पुनर्विकास और सेंट्रल लंदन में सैविले थिएटर के पीछे की रियल एस्टेट फर्म है, जिसे यूके में सर्क डू सोलेइल के पहले स्थायी घर में बदला जा रहा है। 2023 में यू कैपिटल ने कैमडेन फिल्म क्वार्टर के प्रस्तावित स्थल के लिए जमीन खरीदना शुरू कर दिया। साथ ही इस पर काम करते हुए स्थानीय निवासियों से सलाह ले रहा है। इसने अब एक मास्टरप्लान तैयार किया है। 


2027 से चालू हो सकते हैं साउंडस्टेज

इसने एक विस्तृत डिजाइन भी तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठ से बारह साउंडस्टेज की जरुरत है। वर्ष के अंत में अधिक योजनाएं प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है। अनुमति मिलने पर 2025 की दूसरी छमाही में काम शुरू हो सकता है। वहीं, साउंडस्टेज 2027 से चालू हो सकते हैं। इस प्रोजेक्ट का पहला चरण 2028 या 2029 में पूरा हो सकता है। 

विज्ञापन


Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड के लिए कैटरीना कैफ ने बदल दिया था नाम, छोटी उम्र में ही कर दिया था ये कारनामा

विज्ञापन

कम हो गई हाई-एंड टीवी प्रोडक्शन की मात्रा 

हाल ही के वर्षों में पाइनवुड और शेपर्टन जैसे प्रमुख स्टूडियो स्थलों का पुनर्विकास और विस्तार किया गया है, जो बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करते हैं। साथ ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों और उच्च-स्तरीय टीवी परियोजनाओं को आकर्षित करते हैं। स्काई स्टूडियो एलस्ट्री जैसे नए स्थान भी बनाए गए हैं। स्ट्रीमर्स और अमेरिकी प्रमुख कंपनियों द्वारा बहुत अधिक जगह घेरने के कारण अच्छे स्टूडियो की मांग अभी भी अधिक है। हाई-एंड टीवी प्रोडक्शन की मात्रा कम हो गई है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें